{"_id":"59aee86d4f1c1b6c078b475b","slug":"161504634989-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से कूदा पॉलीटेक्निक छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से कूदा पॉलीटेक्निक छात्र
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीतरनगर। गोरखपुर की ओर जा रही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से खलीलाबाद स्टेशन पर बस्ती के एक पालीटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र कूदकर घायल हो गया। छात्र ने ट्रेन न रुकने के कारण यह कदम उठाया। घटना के बाद आसपास के लोग जुटे और बाद में जीआरपी व आरपीएफ के जवान घायल को जिला अस्पताल ले गए और उसका उपचार कराया। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह दस बजे के करीब जैसे ही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ठहराव न होने के कारण प्लेटफार्म नंबर दो से गुजर रही थी, इसी बीच एक छात्र प्लेटफार्म पर कूदकर घायल हो गया। जानकारी पर जीआरपी के चौकी इंचार्ज आर के राजभर और आरपीएफ के चौकी इंचार्ज आर के तिवारी भी पहुंचे। घायल का उपचार कराने के बाद उससे पूछताछ की गई तो घायल ने अपना नाम अविनाश कुमार अग्रहरि (18) पुत्र परमात्मा प्रसाद निवासी उमिरया बाजार थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर बताया। उसके पिता उमरिया बाजार में मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं और वह बस्ती के एक पॉलीटेक्निक कॉलेज से सिविल ट्रेड से द्वितीय वर्ष में पढ़ाई रहा है। बस्ती से खलीलाबाद आने के लिए वह ट्रेन पर चढ़ा था, उसे नहीं ठहराव न होने का पता नहीं था। जब ट्रेन नहीं रुकी तो वह कूद गया। जीआरपी चौकी इंचार्ज ने बताया कि घायल छात्र के पास टिकट भी नहीं था। छात्र को भविष्य के लिए सचेत भी किया गया। सूचना पर उसके कुछ रिश्तेदार चौकी आए, छात्र को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन