{"_id":"598ca6214f1c1b34228b469a","slug":"161502389793-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस से अधिक महिलाओं की चोटी कटने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस से अधिक महिलाओं की चोटी कटने से दहशत
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। जिले में चोटी कटने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार की शाम तक 10 से अधिक महिलाओं की चोटी कटने का मामला सामने आया। सेवरही क्षेत्र में एक बालक के सिर का बाल कटने की भी चर्चा है। लगातार हो रही घटनाओं से लोग दहशत जदा हैं। गांव-गांव इससे बचने के लिए महिलाओं ने नीम की पत्ती टांगने समेत कई तरह के टोटके आजमाना शुरू कर दिया है। पीड़ितों को जिला अस्पताल और अन्य सीएचसी-पीएचसी में इलाज कराना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को पडरौना क्षेत्र के खिरकिया बाजार निवासी 30 वर्षीया शंभा की चोटी कट गई। बेहोश महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कसया क्षेत्र के बेलवा पलकधारी सिंह गांव में बुधवार की रात में ज्वाला यादव की पुत्री अंगीरा की चोटी कट गई। बेहोश अंगीरा को कसया सीएचसी में भर्ती कराया गया। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के परगन मठिया गांव में बृहस्पतिवार की सुबह राजकिशोर चौहान की बेटी संगीता की चोटी कट गई। इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम करीब पांच बजे नरायनपुर गांव निवासी जावेद की पत्नी यासमीन की चोटी कट गई। बेहोश महिला को कसया सीएचसी में भर्ती कराया गया है। नरचोचवा गांव के धर्मपुर टोला निवासी जनार्दन सिंह के घर आई रिश्तेदार की लड़की की चोटी कट गई। बेहोश लड़की का एक स्थानीय चिकित्सक ने उपचार किया। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव खोटही के घोसीपुर टोले में बुधवार की रात 22 वर्षीया शहनाज पत्नी अफ्तर की चोटी कट गई। इन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। जटहां बाजार क्षेत्र के जरार गांव में बुधवार की रात 9 बजे मोहन यादव की 28 वर्षीया लड़की सुनीता की चोटी कट गई और वह बेहोश हो गई। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मंसाछापर गांव के ब्रह्मा गोंड़ की 15 वर्षीय लड़की सुग्गी की देर रात सोते समय चोटी कट गई। घूरछपरा गांव के पतिलार में बुधवार की रात गुड़िया नाम की एक किशोरी का चोटी कट गई। इसे विशुनपुरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अरनहवा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे रामजी कुशवाहा की 35 वर्षीय पत्नी निर्मला की चोटी कट गई। निर्मला गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ खेत में गई थी। पूर्नहा मिश्र गांव निवासी अरुण की पत्नी संजू शाम चार बजे अपने कमरे में अचानक बेहोश हो गई और इस दौरान चोटी कट गई। इन्हें भी विशुनपुरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
तरयासुजान थानाक्षेत्र के दनियाड़ी निवासी 21 वर्षीया सुबतरा खातून के सिर के बाल कट कर गिरने लगे। युवती गिरकर बेहोश हो गई। तरयसुजान सीएचसी में इनका इलाज कराया गया। सेवरही कस्बे में भी बुधवार की रात आजाद नगर मुहल्ला निवासी रम्मा देवी की चोटी कट गई। महिला बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन
दुदही क्षेत्र के बांसगांव टोला तिलंगवा पट्टी निवासी सोनी पत्नी बबलू की चोटी दोपहर करीब तीन बजे कट गई। जंगल सिसवा की अमीरा पत्नी मुरेसा के भी बाल कट गए। दोनों महिलाओं को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया। रामपुर बरहन गांव में भी एक महिला की चोटी कटने की चर्चा है। जंगल सिसवा गांव के भर टोली निवासी राजेश की पत्नी चंद्रावती की चोटी भी कट गई। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इनके अलावा सेवरही के आजाद नगर मुहल्ले में स्कूल से घर लौट रहे आठ वर्षीय बालक गोपाला पुत्र अशोक बरनवाल का बाल कट गया। बालक घर पहुंचकर बेहोश हो गया। इस घटना के बाद से घरवाले सहमे हुए हैं।