फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कौआ ले उड़ा 12 हजार घरों की बिजली

कौआ ले उड़ा 12 हजार घरों की बिजली

Thu, 10 Aug 2017 01:20 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
कौआ ले उड़ा 12 हजार घरों की बिजली

विज्ञापन
गोरखपुर।
बरहुआं ट्रांसमिशन स्टेशन से रुस्तमपुर आने वाली 33 केवी लाइन पर कौआ सटने से रुस्तमपुर उपकेंद्र की बत्ती गुल हो गई। बिजली कर्मचारी भी फाल्ट खोजने जुट गए। इसके चलते सुबह 6:05 बजे हुआ ब्रेकडाउन नौ बजे दुरुस्त हुआ।

सुबह फाल्ट से बत्ती गुल होने से उपभोक्ताओं में खलबली मच गई। दूसरी ओर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बिजली अधिकारी-कर्मचारी पूरी तरह से मुस्तैद थे। लाइनमैनों को भी फाल्ट को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया था। इस सजगता पर एक कौआ भारी पड़ गया। सुबह 6:05 बजे बरहुआं से रुस्तमपुर उपकेंद्र आने वाली 33 केवी लाइन पर कौए के सटने से फाल्ट आ गया। आनन फानन में लाइन स्टाफ ने पेट्रोलिंग शुरू की। एक जगह लाइन में कौआ सटा मिला। कौए को हटाकर लाइन दुरुस्त की गई। इसके चलते तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ ने बताया कि तीन घंटे में रुस्तमपुर उपकेंद्र से जुड़े रुस्तमपुर एवं टाउनहाल फीडर की आपूर्ति नौ बजे बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed