फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गंडक नदी में पानी चेतावनी बिंदु के पार

गंडक नदी में पानी चेतावनी बिंदु के पार

Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
गंडक नदी में पानी चेतावनी बिंदु के पार
कुशीनगर। सोमवार की सुबह से गंडक नदी में डिस्चार्ज में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। नदी में पानी का डिस्चार्ज शाम छह बजे डेढ़ लाख क्यूसेक को पार कर गया। भैंसहा गेज पर जलस्तर चेतावनी बिंदु से 30 सेमी ऊपर चला गया है। इसके चलते खड्डा रेता क्षेत्र के गांव सालिकपुर, मरचहवा, बसंतपुर आदि के किनारे तक पानी पहुंच गया है। रास्तों पर पानी बहने लगा है, इसकी वजह से लोगों को पानी के बीच से होकर जाना पड़ रहा है। तेज बहाव की वजह से छितौनी बांध के वीरभार ठोकर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। रात में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।
विज्ञापन

लगातार बरसात के चलते गंडक नदी के जलस्तर में भी वृद्धि होने लगी है। सोमवार की सुबह आठ बजे वाल्मीकि नगर बैराज से एक लाख 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। दोपहर दो बजे जलस्तर एक लाख 36 हजार पर पहुंच गया। शाम छह बजे डिस्चार्ज डेढ़ लाख के ऊपर हो गया था। नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से खड्डा क्षेत्र के गांव मरचहवा, बसंतपुर, हरिहरपुर ,शिवपुर, नरायनपुर, बकुलादह, बालगोविंद छपरा, शाहपुर, विंध्याचलपुर आदि गांवों के लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। नदी का पानी गांव के पास तक पहुंचने लगा है। मरचहवा दक्षिण टोला से उत्तर टोला की तरफ जाने वाले रास्ते पर पानी बहने लगा है। बसंतपुर व शिवपुर गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी पानी बह रहा है। बसंतपुर-सोहगीबरवा मार्ग पर भी पानी बहने लगा है। अपने जरूरी कार्यों से सुबह खड्डा आए मरचहवा गांव के लोगों को शाम को बच्चों को कंधे पर बैठाकर घर वापस जाना पड़ा। मरचहवा के ग्राम प्रधान इजहार ने आवागमन के लिए छोटी नाव की व्यवस्था की है। नदी के जलस्तर में तेजी से छितौनी बांध के वीरभार ठोकर के नोज का कुछ हिस्सा दरक गया है।
विज्ञापन

एसडीएम खड्डा जयचंद पांडेय ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों के निरीक्षण के लिए कानूनगो के साथ राजस्व कर्मियों की टीम को भेजा गया है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जरूरत के हिसाब से नाव भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed