{"_id":"5953c3d14f1c1b9b798b46e9","slug":"161498661841-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल हड़ताल पर रहेंगे पूर्वांचल बैंक के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल हड़ताल पर रहेंगे पूर्वांचल बैंक के कर्मचारी
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। नई भर्ती एवं पदोन्नति नियमावली में बदलाव और ग्रामीण बैंकों के निजीकरण के विरोध में पूर्वांचल बैंक के सभी कर्मचारी शुक्रवार (30 जून) को हड़ताल पर रहेंगे। पूर्वांचल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के महामंत्री अजय कुमार शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन ने 10 सूत्री मांगों को लेकर बैंक की सभी शाखाओं के कर्मचारियों से कामकाज ठप रखकर विरोध जताने का आह्वान किया है। गोरखपुर मंडल में ही पूर्वांचल बैंक की करीब 400 शाखाएं हैं, जहां कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा।
महामंत्री ने बताया कि पदोन्नति और निजीकरण के मुद्दों के अलावा अन्य मांगों में बैंक पेंशन स्कीम आरआरबी में भी लागू करने की मांग की जा रही है, ताकि अभी तक सेवा में आ चुके सभी स्टाफ लाभान्वित हो सकें। इसी तरह दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी संदेशवाहकों के पद पर समायोजित करने, न्यूनतम मजदूरी के नियमों को समान रुप से लागू करने, बैंक निदेशक मंडल में कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रतिनिधित्व प्रदान करने, नोटबंदी की अवधि के दौरान प्रवर्तक बैंकों में दिए गए कंपनसेशन राशि को समान रूप से ग्रामीण बैंकों को देने, बैंकिंग उद्योग के सामान भत्ते तथा सुविधाओं में समानता लागू करने, ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख को ग्रामीण बैंकों में भी लागू करने की मांग की जा रही है।