{"_id":"594d54eb4f1c1b6b578b4738","slug":"161498240235-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मौत, एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मौत, एक अन्य घायल
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बोदरवार-कप्तानगंज मार्ग पर प्राथमिक पाठशाला सुधियानी के पास सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव मठिया निवासी 35 वर्षीय रामप्रताप शुक्रवार की रात भतीजे की बारात में जा रहे थे। बोदरवार-कप्तानगंज मार्ग पर बाइक से जा रहे रामप्रताप के साथ उनका कोई रिश्तेदार भी था। सुधियानी प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर खड़े ट्रक से इनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में रामप्रताप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर सीओ कसया राघवेंद्र चतुर्वेदी तथा रामकोला व कप्तानगंज की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल व्यक्ति को कप्तानगंज सीएचसी लाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कप्तानगंज पुलिस ने मृत रामप्रताप के घरवालों को सूचना दी। एसओ कप्तानगंज आरके यादव ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के नाम व पता की जानकारी नहीं हो पाई है। घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।