{"_id":"5d1270ff8ebc3e3c8653bffe","slug":"156148964510-gorakhpur-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगहा में किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म, भीड़ ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगहा में किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म, भीड़ ने पीटा
Wed, 26 Jun 2019 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गोरखपुर
अमर उजाला/गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गगहा (गोरखपुर)। गगहा इलाके में हैवान बने रिश्तेदार ने मंगलवार की भोर कमरे में घुसकर किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। किसी तरह से कपड़ा हटाकर किशोरी ने शोर मचाया तो घरवाले उसके कमरे में आ गए। भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को घरवालों ने दबोच लिया और आसपास के लोगों की मदद से उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर आई पुलिस, आरोपी को भीड़ से बचाकर अस्पताल ले गई। आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
सिकरीगंज में बच्ची से रिश्तेदार की दरिंदगी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को गगहा में रिश्ता शर्मसार हुआ। आरोपी 22 वर्षीय युवक देवरिया जनपद का रहने वाला है। आरोपी सोमवार को ही अपने रिश्तेदार के घर छुट्टी मनाने आया था। रात वह घर की छत पर सोया था, जबकि किशोरी (17) अपने कमरे में सो रही थी। सबके सोने के बाद रात में करीब 2:30 बजे आरोपी छत से नीचे किशोरी के कमरे में दाखिल हो गया। आरोपी ने सो रही किशोरी का मुंह दबा दिया और फिर उसका दुपट्टा मुंह में ठूंसकर उससे दुष्कर्म किया। किशोरी ने खुद के बचाव की कोशिश करते हुए किसी तरह से मुंह से कपड़ा हटाकर शोर मचाया। आवाज सुनकर बगल के कमरे में सो रहे भाई वहां पर आ गए। उधर, युवक वहां से भागने लगा, जिसे घरवालों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आसपास के लोग भी आ गए और हरकत जानने के बाद आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।