{"_id":"5d0fc7278ebc3e6cae649f49","slug":"156131509418-gorakhpur-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":" टोल टैक्स के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल टैक्स के विरोध में किया प्रदर्शन
Mon, 24 Jun 2019 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गोरखपुर
अमर उजाला/गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
नयनसर टोल प्लाजा पर स्थानीय निजी वाहनों से वसूली के विरोध में रविवार को प्रदर्शन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपीगंज। नयनसर टोल प्लाजा पर स्थानीय निजी वाहनों से वसूली के विरोध में रविवार को प्रदर्शन के बाद टोल प्लाजा प्रबंधक ने 15 किलोमीटर दायरे में आने वाले वाहन चालकों को स्थानीय होने का सबूत पेश करने पर टोल टैक्स न वसूलने का भरोसा दिया।
तीन जून को मुख्यमंत्री एवं कमिश्नर के मौखिक निर्देश के बावजूद स्थानीय निजी वाहनों से चल रही वसूली के विरोध में टोल प्लाजा संघर्ष समिति के अगुआ भाकियू के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह फौजी एवं हियुवा के मीडिया प्रभारी अमित सिंह मोनू के नेतृत्व में रविवार सुबह सैकड़ों लोगों ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया, जिसके बाद लोगों को यह भरोसा दिया गया। इसके बाद वाहन स्वामियों में खुशी छा गई।
प्रदर्शन में राजवर्धन सिंह, लक्ष्मण विश्वकर्मा, बापू पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष विमल जायसवाल, नगर व्यापार मंडल के महामंत्री जय प्रकाश वर्मा, दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष पद्मनाभ श्रीवास्तव, रमेश चौधरी, मनोज सिंह, सभासद रमाकांत यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।