फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20-- बेकार हो गए 12 सौ वैक्सीन

20-- बेकार हो गए 12 सौ वैक्सीन

Thu, 20 Jun 2019 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
20-- बेकार हो गए 12 सौ वैक्सीन
बेकार हो गई 12 सौ वायल पोलियो वैक्सीन
विज्ञापन

पीएचसी करमहा पर 24 हजार मासूमों को पिलाने के लिए आई थी वैक्सीन
अमर उजाला ब्यूरो
सरदारनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमहा पर बच्चों को पिलाने के लिए आई 1200 वायल पोलियो वैक्सीन जिम्मेदारों की लापरवाही से बेकार हो गई।
शून्य से पांच वर्ष तक के मासूमों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए पीएचसी को 1200 वायल पोलियो वैक्सीन मिली थी, जिसे 23 जून को पिलाना था। स्वास्थ्य केंद्र पर कोल्ड चेन मेंटेन न होने की वजह से सभी वैक्सीन बेकार हो गई। यदि सरकार द्वारा दूसरी वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई गई तो करीब 24 हजार मासूम पोलियो ड्राप पीने से वंचित रह जाएंगे। आश्चर्य की बात यह है कि यहां जेनरेटर की व्यवस्था है, बावजूद इसके वैक्सीन खराब हो गई। इससे साफ जाहिर होता है कि इसके पीछे कहीं न कहीं अस्पताल प्रशासन की लापरवाही है।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके मिश्रा ने बताया कि हमारे यहां के ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण कोल्ड चेन मेंटेन नहीं हो सका, जिसकी वजह से वैक्सीन खराब हो गई। उन्होंने बताया कि यहां वोल्टेज भी सही नहीं रहता। इसकी सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी को पूर्व में दी जा चुकी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सिर्फ दिन में बिजली न रहने पर ही जेनरेटर का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

कोट
मुझे इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो यह वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी की गलती है। इस बारे में पूछताछ होगी। मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीकांत तिवारी, सीएमओ
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed