{"_id":"5d0a850e8ebc3e0c3e688481","slug":"15609704969-gorakhpur-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वोत्तम सवारी, मालडिब्बा डिपो की शील्ड गोरखपुर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वोत्तम सवारी, मालडिब्बा डिपो की शील्ड गोरखपुर को
Thu, 20 Jun 2019 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के यांत्रिक विभाग की ओर से बहुउद्देशीय पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केंद्र में रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अरविंद कुमार पांडेय ने 371 अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्तिपत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सर्वोत्तम सवारी व मालडिब्बा डिपो की शील्ड गोरखपुर डिपो को मिली। सवारी और माल डिब्बा डिपो मंडुवाडीह को सर्वाधिक व्यवस्थित कोचिंग के लिए की शील्ड दी गई।
प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने बहुउद्देशीय पर्यवेक्षक केंद्र के मॉडल रूप में स्थापित फिएट बोगी मॉडल का उद्घाटन भी किया। प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने कहा कि पुरस्कारों की संख्या सीमित होने के कारण सभी को पुरस्कृत करना संभव नहीं होता है। सभी रेलकर्मी अपनी कार्यकुशलता के लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने स्टेशन और कोचों की सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। कहा कि सफलता का मूलमंत्र है कि जो भी काम मिले, उसे हम पूरे मनोयोग से पूरा करें। समारोह में यांत्रिक विभाग के कलाकारों की ओर से मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन सचिव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर वाईआर तिवारी और यांत्रिक विभाग के खुर्शीद आलम ने किया।
समारोह में मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, प्लानिंग आदर्श खरे, मुख्य कारखाना इंजीनियर एसके भारती, मुख्य मोटिव पावर इंजीनियर मनोज विश्वास व मुख्य कारखाना प्रबंधक एसी बसेरा सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।