फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दूल्हे के लड़खड़ाते कदमों को देख, दुल्हन ने लौटाई बरात

दूल्हे के लड़खड़ाते कदमों को देख, दुल्हन ने लौटाई बरात

Sun, 16 Jun 2019 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
दूल्हे के लड़खड़ाते कदमों को देख, दुल्हन ने लौटाई बरात
wine
    विज्ञापन
  • लड़खड़ा रहे थे दूल्हे के कदम, दुल्हन ने लौटाई बरात
  • खोराबार इलाके का मामला, शराब के नशे में धुत था लड़का
गोरखपुर। खोराबार इलाके के एक मैरिज हाउस में शादी के समय दूल्हे के लड़खड़ाते कदमों को देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। परिवार के लोगों ने पहले तो समझाने की कोशिश की लेकिन बाद में दुल्हन के साथ खड़े हो गए। दूल्हे से बातचीत के बाद पता चला कि वह शराब के नशे में धुत है तो बारात बगैर दुल्हन के को लौटा दी गई।

शनिवार को आजाद चौक स्थित मैरिज हाल में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शहर की ही एक कॉलोनी से बरात पहुंची। लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों का भव्य स्वागत भी किया। द्वारपूजा के बाद जयमाल के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। जयमाल के बाद दुल्हन ने दूल्हे के नशे में होने और असामान्य व्यवहार की जानकारी घरवालों को दी। लेकिन परिवार के लोगों ने मामले की गंभीरता नहीं समझी। एक घंटे बाद दूल्हा शादी के मंडप में पहुंचा तो फेरे के समय उसके पैर फिर लड़खड़ाने लगे।
विज्ञापन


दुल्हन ने इसकी जानकारी बड़ी बहन और मां को दी और ससुराल जाने से इंकार कर दिया। लड़की की बात सुनने के बाद परिवार की महिलाओं ने दूल्हे से अकेले में बात की तो सच्चाई सामने आ गई। लड़की के पिता और भाई को मामले की जानकारी हुई तो वे भी साथ खड़े हो गए। रविवार सुबह बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed