फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 21 से

पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 21 से

Sun, 16 Jun 2019 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 21 से
Gorakhpur University
    विज्ञापन
  • पहली बार होगी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा, आठ केंद्र बनाए गए
  • एमए के छह पाठ्यक्रमों में सीट से कम आवेदन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में परास्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 21 जून से शुरू होगी। चार दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा पहली बार ऑनलाइन होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

स्नातक प्रवेश परीक्षा की तरह ही एमए की कक्षाओं में छह पाठ्यक्रम में आवेदन कम आए हैं। लेकिन एमएससी की कक्षाओं में भीड़ है और प्रवेश को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। इसी तरह बीजे में भी सीट के मुकाबले दोगुना आवेदन आए हैं। एमए दर्शनशास्त्र, संस्कृत, मंचकला और रक्षा अध्ययन व एमएससी इलेक्ट्रानिक्स में तय सीटों से भी कम आवेदन मिले हैं। अर्थशास्त्र में 150 सीटें हैं और 149 आवेदन ही आए हैं।
विज्ञापन


एमए संस्कृत की 150 सीटों के लिए 39, दर्शनशास्त्र की 74 सीटों के लिए 27, मंच कला की 36 सीटों पर 12, सांख्यिकी की कुल 24 सीटों पर 16, एमएससी इलेक्ट्रानिक्स की 18 सीटों पर 16 तथा पीजी रक्षा अध्ययन की 62 सीटों पर 32 आवेदन ही आए हैं। इसकी परीक्षाएं नहीं होंगी। जबकि एलएलबी में 1559, एमएलएम के लिए 254, एमकॉम के लिए 1346, एमएससी कृषि में 427, एमएड में 843 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परास्नातक के प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम

  • 21 जून : सुबह 9 बजे से 11 बजे तक- एमकॉम, एमए अर्थशास्त्र, एमएससी गृह विज्ञान।
  • 21 जून : अपराह्न 3 बजे से 5 बजे बजे तक- एमए राजनीतिशास्त्र, एमए, एमएससी गणित, एमए दृश्य कला, एमएससी वनस्पति शास्त्र।
  • 22 जून : सुबह 9 बजे से 11 बजे तक- एमएससी भौतिक विज्ञान, माइक्रोबायोलाजी, एलएलएम, एमएससी कृषि, एमए हिंद।
  • 22 जून : अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक- एलएलबी
  • 23 जून : सुबह 9 बजे से 11 बजे तक- एमएड प्रथम प्रश्नपत्र, एमएससी जैव प्रौद्योगिकी, एमए इतिहास व प्राचीन इतिहास।
  • 23 जून : अपराह्न 3 से 5 बजे तक-एमएड द्वितीय प्रश्नपत्र, एमए अंग्रेजी, एमएससी पर्यावरण विज्ञान।
  • 24 जून : सुबह 9 से 11 बजे तक- एमएससी प्राणि विज्ञान, एमए शिक्षाशास्त्र, उर्दू, भूगोल।
  • 24 जून : अपराह्न 3 से 5 बजे तक- एमए समाजशास्त्र, एमएससी रसायन शास्त्र, एमए सतत शिक्षा एवं प्रसार कार्य, एमए मनोविज्ञान, बीएससी नर्सिंग।

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed