फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आज बीएससी गणित व जीव विज्ञान में प्रवेश के लिए होगी परीक्षा

आज बीएससी गणित व जीव विज्ञान में प्रवेश के लिए होगी परीक्षा

Tue, 11 Jun 2019 09:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
आज बीएससी गणित व जीव विज्ञान में प्रवेश के लिए होगी परीक्षा
Gorakhpur University
    विज्ञापन
  • रोजाना अपलोड होगी उत्तर कुंजी, दो दिन आपत्ति का मौका
  • गोविवि की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू
  • पहले दिन बीकॉम, बीए एलएलबी में सात फीसदी ने छोड़ी परीक्षा
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय की संयुक्त प्रवेश परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। पहले दिन बीकॉम और बीए एलएलबी प्रवेश परीक्षा में आठ फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बुधवार को दो सत्रों में बीएससी गणित और जीव विज्ञान में प्रवेश के लिए 14064 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। रोजाना उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। अभ्यर्थी ओएमआर की कार्बन प्रति से उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि कोई आपत्ति हो तो अभ्यर्थी दो दिनों के भीतर दर्ज करा सक ते हैं।

प्रवेश समन्वयक डॉ राजवंत राव ने बताया कि मंगलवार की परीक्षा की उत्तर कुंजी रात में अपलोड कर दी गई। विद्यार्थी अपनी आपत्ति के प्रशासकीय भवन स्थित कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा www.objection.ddujet@gmail.com पर भी शिकायत कर सकते हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन केंद्र से बीकॉम प्रवेश परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों का कहना था कि पेपर आसान था। सामान्य ज्ञान के सवाल भी समसामयिक थे। वहीं बीए एलएलबी के विद्यार्थियों ने बताया कि तर्कशक्ति वाले सवाल कुछ कठिन थे। जिन्हें हल करने में कठिनाई हुई।
विज्ञापन


प्रवेश समन्वयक प्रो. राजवंत राव ने बताया कि बीकॉम प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत कुल 5352 अभ्यर्थियों में से 4684 परीक्षा में शामिल हुए। 668 अभ्यर्थी अनुपस्थित थेे। अपराह्न सत्र में बीए एलएलबी पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम की परीक्षा में कुल 827 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, 148 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर के 11 तथा नगर के तीन अन्य परीक्षा केंद्रों पर कुल 6999 अभ्यर्थी बीएससी गणित में प्रवेश के लिए परीक्षा देंगे। जबकि द्वितीय सत्र में बीएससी जीवविज्ञान के 7065 अभ्यर्थी विश्वविद्यालय परिसर के 11 एवं नगर के चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 दृष्टिबाधित ने सहयोगी मांगे

तीन दिन की प्रवेश परीक्षा में 26 दृष्टि बाधित अभ्यर्थियों ने सहयोगी मांगे हैं। मंगलवार को सात के आवेदन पर सहयोगी ले जाने की अनुमति दे दी गई।

सप्ताह भर में आ जाएगा रिजल्ट

विवि प्रशासन परीक्षा समाप्त होने के बाद सप्ताह भर में रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में जुटी है। आपत्तियां आने के बाद तीन दिनों में उसका समाधान किया जाएगा और इसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

पेपर बहुत अच्छा हुआ है। कुछ सवाल तर्कशक्ति के कठिन थे। अन्य विषयों के सवाल आसान ही थे। पिछले साल की परीक्षा को प्रश्नपत्र का आधार बनाकर तैयारी की थी। उम्मीद है पहली सूची में चयन हो जाएगा।

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                सूरज पांडेय, अभ्यर्थी

बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश परीक्षा में प्रश्न आसान थे। ज्यादातर सवाल इंटरमीडिएट के पाठ्यक्रम से पूछे गए थे। सामान्य ज्ञान के सवाल सम सामयिकी और सूचना आधारित थे।

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                जितेंद्र जायसवाल, अभ्यर्थी
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed