{"_id":"5cf95fd7bdec22073c2c9713","slug":"155984686515-gorakhpur-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय बल के हवाले हो सकती है गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय बल के हवाले हो सकती है गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा
Fri, 07 Jun 2019 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस सहयोग कर रही।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के हवाले हो सकती है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम मंदिर में डेरा डाली है। पुलिस से तालमेल कर टीम ने मंदिर के चप्पे-चप्पे की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। पुलिस से सुरक्षा संबंधित रिपोर्ट भी मांगी गई है। पुलिस से सुरक्षा के लिए कई बिंदु पर तालमेल बनाए जाने पर फैसला हुआ है। मंदिर में अगर आग लगे तो उससे निपटने की व्यवस्था पर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
सीआईएसएफ के डीआईजी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम सोमवार को ही शहर पहुंच गई थी। पिछले चार दिनों से मंदिर में टीम है। श्रद्धालुओं की भीड़ के अलावा सीएम की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी मंथन किया गया। सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां गृह मंत्रालय को भेजी जाने पर भी सहमति बनी है। गोरखपुर पुलिस जल्द ही अपने स्तर से भी सुरक्षा व्यवस्था संबंधी रिपोर्ट तैयार कर टीम को सौंपेगी। टीम ने खुफिया एजेंसियों की सूचनाओं को लेकर भी सतर्कता बरतने पर जोर दिया। खुफिया एजेंसियों को मंदिर की सुरक्षा के प्रति और सतर्क किया जाएगा। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सीआईएसएफ की टीम मंदिर के सुरक्षा की समीक्षा के लिए आई है। टीम का पुलिस सहयोग कर रही है।

पांच सदस्यीय टीम में दो फायर एक्सपर्ट
दिल्ली से आई पांच सदस्यीय टीम में दो फायर एक्सपर्ट भी हैं। वे मंदिर को आग से सुरक्षित करने के उद्देश्य से इनपुट जुटा रहे हैं। मंदिर में फायर सिस्टम का क्या इंतजाम, कहां किया जाए, उस पर मंथन जारी है।
विज्ञापन