{"_id":"5cf95fd3bdec22073d79b1b5","slug":"15598468625-gorakhpur-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानी ही रेल हादसे से बचने का बेहतर उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानी ही रेल हादसे से बचने का बेहतर उपाय
Fri, 07 Jun 2019 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
भारत स्काउट गाइड एवं सिविल डिफेंस के सदस्य हैंडबिल, बैनर, पोस्टर के जरिए नागरिकों को रेल संरक्षा के प्रति जागरूक किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे संरक्षा संगठन की ओर से गुरुवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम वाकाथन (दौड़ प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक आनंद प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर किया। अपर महाप्रबंधक ’संरक्षा ज्ञान दर्पण’ त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन भी किया। वाकाथन के दौरान भारत स्काउट गाइड एवं सिविल डिफेंस के सदस्य हैंडबिल, बैनर, पोस्टर के जरिए नागरिकों को रेल संरक्षा के प्रति जागरूक किया। अशोक श्रीवास्तव महर्षि द्वारा लिखित नाटक ‘एक भूल-पार्ट 2’ का प्रदर्शन किया गया।
अपर महाप्रबंधक आनंद प्रकाश ने कहा कि संरक्षा जागरूकता के कारण समपार पर होने वाली दुर्घटनाओं में बहुत कमी आई है। पूर्वोत्तर रेलवे पर बड़ी लाइन के सभी समपारों में मानवरहित समपार फाटकों को बंद अथवा गेटमैन की तैनाती की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्रॉसिंग पार करने वालों को बड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। ईयरफोन, तेज आवाज म्यूजिक के साथ क्रॉसिंग पार करना जानलेवा हो सकता है। उन्होंने कहा कि एसएमएस के माध्यम से जागरूकता संदेश भेजा जा रहा है।
नुक्कड़ नाटक, शिक्षा अदालत एवं डुगडुगी कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों, ग्रामीण जनता एवं सड़क उपयोगकर्ताओं को जागरूक किया रहा है। मुख्य संरक्षा अधिकारी बीआर विप्लवी ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे पर 477 मानव रहित गेटों को मानवयुक्त कर, सीमित ऊंचाई के सबवे बनाकर व अन्य तरह से समाप्त कर दिया गया है। सावधानी ही सुरक्षा का मूल मंत्र है। इस दौरान सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ रेल अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, भारत स्काउट गाइड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्य मौजूद रहे।