{"_id":"5cf00b78bdec22070a1aaa63","slug":"155923549520-gorakhpur-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेट के आठ विषयों की श्रेष्ठता सूची घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेट के आठ विषयों की श्रेष्ठता सूची घोषित
Fri, 31 May 2019 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (रेट) में आठ विषयों की श्रेष्ठता सूची गुरुवार को घोषित कर दी गई। पिछले सप्ताह 20 विषयों के परिणाम घोषित हुए थे। शोध पंजीकरण की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी।
शोध पात्रता परीक्षा के समन्वयक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि शिक्षा शास्त्र, प्राणि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, इतिहास और समाजशास्त्र विषयों के परिणाम घोषित हो गए हैं। विद्यार्थी इसे विवि की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर देख सकते हैं। बताया कि सभी सफल अभ्यर्थी 31 मई से अपने अर्हता प्रमाणपत्र डाउनलोड कर लें। इसकी वैधता दो वर्ष तक होगी।