फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अब फोन से नहीं मिल सकेगा शटडाउन

अब फोन से नहीं मिल सकेगा शटडाउन

Thu, 23 May 2019 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
अब फोन से नहीं मिल सकेगा शटडाउन
electric problems - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। बिजली निगम ने शटडाउन से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब मोबाइल फोन से अधिकारी शटडाउन नहीं ले सकेंगे। इसके लिए बिजली घर पर तैनात नोडल अधिकारी को शटडाउन के लिए फार्म भरकर देना होगा। फार्म भरने और सुरक्षा उपकरण लेने के बाद ही शटडाउन दिया जाएगा। फार्म वापस करने पर ही दोबारा आपूर्ति बहाल की जाएगी। पॉवर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक एमके वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


बीते दिनों बिजली निगम की लापरवाही की वजह से कई लाइनमैन करंट की चपेट में आ चुके हैं। कुछ मामलों में तो लाइनमैन की मौत तक हो गई है। सुरक्षा निदेशालय की जांच में अक्सर शटडाउन में लापरवाही की बात सामने आई। कार्य के समय सुरक्षा उपायों का उपयोग न करना, मोबाइल से शटडाउन लेकर बिजली के खंभे पर चढ़ जाना आदि से हादसे होते आए हैं। ऐसे में हादसों पर अंकुश लगाने के लिए बिजली निगम ने पूरी व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। अब फार्म भरे बगैर शटडाउन नहीं दिया जाएगा। पर्चे में सुरक्षा उपायों को धारण करने का भी कॉलम रखा गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed