फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   यूपी में बन रहे 20 केवीके, किसानों को फायदा: राधा मोहन

यूपी में बन रहे 20 केवीके, किसानों को फायदा: राधा मोहन

Sun, 03 Mar 2019 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
यूपी में बन रहे 20 केवीके, किसानों को फायदा: राधा मोहन
यूपी में बन रहे 20 केवीके, किसानों को फायदा: राधा मोहन
विज्ञापन

- प्रदेश के 2.14 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
पीपीगंज (गोरखपुर)। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि यूपी में 20 कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) बन रहे हैं। हर केंद्र पर कृषि विज्ञानी की तैनाती होगी। उन्नत तकनीक से खेती-किसानी कराई जाएगी। इसका फायदा किसानों को मिलेगा। फसलों की ज्यादा पैदावार हो सकेगी।
गुरु गोरक्षनाथ कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) का लोकार्पण करने आए केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें किसान विरोधी थीं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के केवीके पहले खोले जाने थे लेकिन सपा सरकार ने भूमि नहीं उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री बनते ही गोरक्ष पीठाधीश्वर ने भूमि उपलब्ध कराई। अब केवीके बनकर तैयार है। इसकी मदद से भूमि की उर्वरा शक्ति जांची जा सकेगी। स्वायल हेल्थ कार्ड भी मिल जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि बजट बढ़ाकर किसानों की प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। छोटे किसानों को ऋण लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूपी के 2.14 करोड़ किसानों को सालाना छह-छह हजार रुपये दिए जाएंगे। इसकी शुरूआत हो गई है। कृषि मंत्री ने लाभदायक खेती-किसानी की सलाह भी दी और कहा कि केले की खेती लाभदायक है।
विज्ञापन

इनसेट
किसानों को नहीं बरगला सकता है विपक्ष: शाही
लोकार्पण समारोह में मौजूद यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि गोरखपुर मंडल के 2.80 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा। विपक्ष के नेता कृषि ऋण माफी का हल्ला मचाकर किसानों को नहीं बरगला सकते हैं। किसान समझदार हैं। भाजपा सरकार ने यूपी के 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। जो किसान रह गए थे, उन्हें भी कर्जमाफी का लाभ दिया जा रहा है। केवीके निर्माण पर 6.39 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed