फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सभी हास्टल में चलेंगे मेस

सभी हास्टल में चलेंगे मेस

Wed, 21 Nov 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सभी हास्टल में चलेंगे मेस
विश्वविद्यालय के सभी हॉस्टलों में चलेगी मेस
विज्ञापन

- नगर निगम से शौचालय व पानी की टंकी साफ कराने पर सहमति
- हॉस्टल वार्डन की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के सभी हॉस्टलों की व्यवस्था सुधारने के लिए मंगलवार को सभी हास्टल के वार्डेन की बैठक हुई। इस दौरान कुलपति के निर्देश पर सर्वसम्मति से सभी ब्वॉयज हॉस्टल में मेस चलाने का निर्णय लिया गया। इससे विद्यार्थियों के सामने भोजन बनाने की समस्या नहीं रहेगी साथ ही हॉस्टल में हीटर का प्रयोग भी कम होगा जिससे बिजली बचेगी।

बैठक में सभी हॉस्टलों के शौचालय टैंकों को नगर निगम के सहयोग से कराने पर सहमति बनी। साथ ही छात्रों की संख्या के हिसाब से आरओ प्लांट लगाने पर भी निर्णय लिया गया। हॉस्टल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खराब सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराए जाने और मानीटरिंग को तेज करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रो. एसके सिंह, प्रो. रविशंकर सिंह, प्रो. चंद्रशेखर, डॉ. एके दीक्षित, प्रो. विनीता पाठक, प्रो. शोभा गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed