{"_id":"5b0f01564f1c1bf16e8b560e","slug":"151527710038-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों पर ताला, 250 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों पर ताला, 250 करोड़ का कारोबार प्रभावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 31 May 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
bank strike
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से गोरखपुर में बुधवार को 250 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। राष्ट्रीयकृत बैंकों की सभी शाखाओं पर ताले लगे रहे। बैंककर्मियों ने जुलूस निकालकर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। हड़ताल से हजारों चेक-ड्राफ्ट की क्लीयरिंग फंस गई।
बैंक कर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग बैंक रोड से जुलूस निकाला जो विजय चौराहा, गोलघर होकर भारतीय स्टेट बैंक परिसर पहुंचा। यहां आयोजित सभा में ऑल इंडिया बैंक ऑफि सर्स एसोसिएशन के जिला सचिव सुशीत कुमार ने कहा कि नवंबर 2017 से वेतन समझौता लंबित है। इंडियन बैंक एसोसिएशन की ओर से दो प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को सरकार ने नहीं माना। लिहाजा मजबूर होकर बैंक कर्मियों को हड़ताल पर जाना पड़ा।
गोरखपुर इकाई के अध्यक्ष केके तिवारी ने कहा कि बैंक लगातार लाभ में हैं परंतु सरकार की सहयोगात्मक एवं लंबी कानूनी प्रक्रियाओं के कारण बैंकों की एनपीए ऋ ण वसूली प्रभावित हो रही है। इस दौरान इलाहाबाद बैंक के बृजेश श्रीवास्तव, अमित राय, राजकपूर, अरविंद श्रीवास्तव, एसपी त्रिपाठी, ओपी सिंह, आरएस यादव, ओपी त्रिपाठी, यूपीएन सिंह, आरएम त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, संतोष यादव, आनंद शेखर वर्मा, शिवनंदन सहाय, एनसी तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, पीके श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
एमपी कश्यप, अंकित शर्मा, ओपी त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, शिवनंदन सहाय, रंजीत श्रीवास्तव, सरिता वर्मा, श्रीनिवास तिवारी, नवीन कुमार सिंह, मानवेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश तिवारी व धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत भारी संख्या में बैंक अधिकारी व कर्मचारी एसबीआई मेन शाखा पर प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
बैंक कर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग बैंक रोड से जुलूस निकाला जो विजय चौराहा, गोलघर होकर भारतीय स्टेट बैंक परिसर पहुंचा। यहां आयोजित सभा में ऑल इंडिया बैंक ऑफि सर्स एसोसिएशन के जिला सचिव सुशीत कुमार ने कहा कि नवंबर 2017 से वेतन समझौता लंबित है। इंडियन बैंक एसोसिएशन की ओर से दो प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को सरकार ने नहीं माना। लिहाजा मजबूर होकर बैंक कर्मियों को हड़ताल पर जाना पड़ा।
विज्ञापन
गोरखपुर इकाई के अध्यक्ष केके तिवारी ने कहा कि बैंक लगातार लाभ में हैं परंतु सरकार की सहयोगात्मक एवं लंबी कानूनी प्रक्रियाओं के कारण बैंकों की एनपीए ऋ ण वसूली प्रभावित हो रही है। इस दौरान इलाहाबाद बैंक के बृजेश श्रीवास्तव, अमित राय, राजकपूर, अरविंद श्रीवास्तव, एसपी त्रिपाठी, ओपी सिंह, आरएस यादव, ओपी त्रिपाठी, यूपीएन सिंह, आरएम त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, संतोष यादव, आनंद शेखर वर्मा, शिवनंदन सहाय, एनसी तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, पीके श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
सभी बैंकों के सामने बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन
गोरखपुर। दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय, इलाहाबाद बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, बैंक ऑफ इंडिया तथा यूनियन बैंक, केनरा बैंक के कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर जनता से सहयोग की।एमपी कश्यप, अंकित शर्मा, ओपी त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, शिवनंदन सहाय, रंजीत श्रीवास्तव, सरिता वर्मा, श्रीनिवास तिवारी, नवीन कुमार सिंह, मानवेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश तिवारी व धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत भारी संख्या में बैंक अधिकारी व कर्मचारी एसबीआई मेन शाखा पर प्रदर्शन में शामिल हुए।