{"_id":"5b09be6d4f1c1b9b6e8b4baa","slug":"151527365229-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में भी निपाह को लेकर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में भी निपाह को लेकर अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 27 May 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
Nipah Virus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। केरल के कोझीकोड में निपाह वायरस से कई लोगों की मौत के बाद गोरखपुर के सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार निपाह वायरस संक्रमित चमगादड़ों के खाए फलों के जरिए इंसानों तक पहुंच रहा है। सीएमओ ने कहा कि खजूर, केला और आम के जरिए यह वायरस सबसे तेजी से फैल रहा है। अगर ये फल केरल से आए हैं तो निपाह वायरस का खतरा ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्षण
प्रारम्भिक स्तर पर दिमाग में तेज जलन, सिरदर्द, पेटदर्द और तेज बुखार होता है। मरीज मानसिक रूप से सुस्त या भ्रमित अवस्था में होता है। कुछ मामलों में सांस लेने में दिक्कत होती है। 24 से 48 घंटे में लक्षण काबू में न हो तो इंसान कोमा में चला जाता है। कुछ देर बाद उसकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन
सावधानियां
जानवरों, खास तौर पर चमगादड़ और सुअर से दूर रहें। खजूर खाने से परहेज करें। प्रभावित प्रदेशों की यथासंभव यात्रा न करें। संक्रमित रोगी एवं जानवर के पास बिना सुरक्षा उपाय के न जाएं। फलों या सब्जियों पर यदि पक्षियों के काटने के निशान हों तो न खाएं। चूंकि यह सुअरों से भी फैलता है इसलिए मांसाहार से बचें।
विज्ञापन