फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dr. kafeel will open insefelatise treatment center

निलंबन खत्म न हुआ तो इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर खोलेंगे डॉ. कफील खान

Thu, 24 May 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 24 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
dr. kafeel will open insefelatise treatment center
कफील खान
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कांड के आरोपी डॉ. कफील खान निलंबन खत्म न होने पर इंसेफेलाइटिस मरीजों के इलाज के लिए सहजनवां में 500 बेड का अस्पताल खोलेंगे। डॉ. कफील अप्रैल में जेल से बेल पर बाहर आने के बाद शासन और मेडिकल कॉलेज स्तर पर निलंबन खत्म करने की गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन


डॉ. कफील ने बताया कि शासन स्तर के एक अधिकारी ने उन्हें 10 दिन में संस्पेंशन खत्म होने या न होने पर स्पष्ट बताने की बात कही है। कहा कि उन्हें देश और विदेश से कई एनजीओ के जरिये मदद का प्रस्ताव मिल रहा है। यदि उनका निलंबन खत्म नहीं होता है तो वह एनजीओ की मदद से सहजनवां में 500 बेड का इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर खोलेंगे। इसके लिए वह अपनी एक संस्था खोलकर उसका रजिस्ट्रेशन भी कराएंगे। ताकि कानूनी तौर पर वह विदेश से फंड प्राप्त कर सकें। इस ट्रीटमेंट सेंटर में वह गरीब मरीजों से कोई कंसल्टेशन फीस नहीं लेगें। साथ ही फ्री में दवा भी दी जाएगी।
विज्ञापन

छुट्टी लेकर दो दिन में जाएंगे केरल

डॉ. कफील ने बताया कि केरल के सीएम पिनराई विजयन की ओर से निपाह वायरस से ग्रसित मरीजों की सेवा करने के लिए अनुमति मिल चुकी है। कालीकट मेडिकल कॉलेज के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट से अनुमति पत्र मिल जाएगा। वह एक से दो दिन में केरल जाकर मरीजों का इलाज करेंगे। इसके लिए वह बाकायदा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 10 दिन की छुट्टी का आवेदन भी करेंगे। वहीं केरल में अपनी चिकित्सीय सेवा के लिए वह कोई सैलरी नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed