{"_id":"5a089b434f1c1bd7538bcf1e","slug":"151510513475-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौम्या की कलाकृति को पुरवाई पारंपरिक कला खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौम्या की कलाकृति को पुरवाई पारंपरिक कला खिताब
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। चित्रगुप्त मंदिर बक्शीपुर के सभागार में रविवार को पुरवाई कला अकादमी की ओर से ‘पुरवाई पारंपरिक अलंकरण कला प्रतियोगिता’ हुई। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बालिकाओं एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
‘कोहबर एवं चौक’ लोक कला पर केंद्रित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पोस्टर कलर एवं अर्थ कलर बनाना था। कोहबर विषय में सीनियर वर्ग की कृतिका सिन्हा प्रथम, सौम्या त्रिपाठी द्वितीय और श्वेता सिन्हा तृतीय स्थान पर रहीं। इसी वर्ग में चौक विषय पर हर्षिता अव्वल तो अलका श्रीवास्तव दूसरे और मधुप्रिया सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में कोहबर विषय की विजेता अंकिता श्रीवास्तव बनीं। तान्या को दूसरा स्थान मिला। चौक विषय में आंचल गुप्ता, अदिति शर्मा एवं ईशा सिंह क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। सौम्या गुप्ता की कलाकृति को पुरवाई पारंपरिक कला का खिताब मिला।
निर्णायक मंडल में प्रो. निशा जायसवाल, डॉ. दिव्या रानी सिंह, कृष्णा चौधरी, बीना चौधरी शामिल रहीं। इससे पूर्व शुभारंभ देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। आयोजक राजीव कुमार श्रीवास्तव ‘केतन’ ने अतिथियों का आभार जताया।