फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जेसी मिडटाउन महोत्सव

जेसी मिडटाउन ने लिया संकल्प, सेफ दीपावली मनाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे

Sun, 15 Oct 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 15 Oct 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
जेसी मिडटाउन महोत्सव
जेसीआई मिडटाउन ने दीपावली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। - फोटो : Amar Ujala
जेसीआई मिड टाउन की तरफ से शनिवार को रंगारंग दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव की शुरूआत दीप जलाकर की गई। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने पर्यावरण और प्रदूषण को देखते हुए इस वर्ष भी पटाखे न छोड़ने के लिए संकल्प लिया और साथ ही लोगों से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने अपील की। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से बच्चों को सेफ दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


शनिवार की शाम तारामंडल स्थित ग्रैंड मैरेज हाल में दीपों की माला कार्यक्रम में दिल्ली से आए ग्रुप ने माहौल में चार चांद लगा दिया। महोत्सव में बच्चों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। जेसीआई अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में जोन के जेसी सदस्यों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। चेयरपर्सन श्वेता अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न वर्गों में आयोजित वेस्ट सेल्फी अवार्ड, हाउजी गेम, ड्रेस कपल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महोत्सव के आयोजन में विनोद जालान, अमित जगनानी, पीयूष जैन, नवीन पालीवाल, दीप्ति जिंदल, स्मृति जिंदल का प्रमुख योगदान रहा।
विज्ञापन


इस दौरान मयंक मित्तल, हिमांशु अग्रवाल, विनीत पोद्दार, विवेक गुप्ता, सुगम मातनहेलिया, मनीष अग्रवाल, अमित टेकड़ीवाल, नीरज सोरेवाल, अजय कारीवाल, अजय अग्रवाल, अनिल जैन, आयुश गर्ग, अर्पित अग्रवाल, गौरव जैन, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed