फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रधानों ने की मानदेय में वृद्धि की मांग

प्रधानों ने की मानदेय में वृद्धि की मांग

Fri, 06 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों ने की मानदेय में वृद्धि की मांग
महराजगंज। ग्राम प्रधान संघ की सदर विकास खंड इकाई के प्रधानों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को संबंधित नौ सूत्री ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इसमें मानदेय में वृद्धि सहित नौ मांगें शामिल हैं। प्रधानों में मांगों के प्रति अविलंब सकारात्मक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के जिला प्रभारी अजय धर दूबे का कहना था कि मानदेय में वृद्धि की मांग लंबे समय से की जा रही है। पंचायतों के सभी प्रतिनिधियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जानी चाहिए। पंचायत प्रतिनिधियों की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को न्यूनतम 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने, कार्यकाल पूरा होने के बाद पेंशन आदि की सुविधा के लिए ग्राम निधि से अलग बजट स्वीकृत किए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। ज्ञापन में प्रधानों को पंचायतों के कोटेदार, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा, सफाई कर्मचारी, क्रीड़ा श्री, किसान मित्र, चौकीदार, रसोइयंा आदि की नियुक्ति व निलंबन व बर्खास्तगी आदि का अधिकार दिए जाने की मांग भी की गई है। इसके अलावा दूसरे विभागों के कर्मियों की भी पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित शेड्यूल निर्धारित किए जाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई पंचायतों में तैनात कर्मियों के लिए आवास, स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक केंद्र, बारात घर, कृषि उत्पादन भंडार केंद्र, पूर्ण कालिक सचिव के अलावा पंचायत भवन में इंटरनेट की सुविधा नहीं है। पंचायतों में इन सुविधाओं के साथ ही वहां के निवासियों के आय, जाति, निवास, पट्टा, खनन आदि प्रमाण पत्र पंचायत कार्यालय से ही जारी किए जाने की मांग की गई है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को सुरक्षा प्रदान करने तथा शस्त्र लाइसेंस देने, ग्राम पंचायत स्तर होने वाली पोखरी के निलामी की 25 प्रतिशत धनराशि ग्रामसभाओं को देने की मांग भी की गई है। अभी यह धनराशि तहसील में जमा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अशोक पटेल, रणजीत यादव, नवी मुहम्मद, जयराम, शिवलाल, ओम प्रकाश, दिनेश, श्रीपत यादव, पंजीरी देवी, बच्ची देवी, अशोक यादव, रमेश सिंह, शमसाद, आरती, लीलावती, राधेश्याम, नूरआलम, करीमुल्लाह, मूरत, इसरावती, चंद्रजीत, ओम प्रकाश दिनेश, महेंद्र प्रसाद, सुग्रीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed