{"_id":"59c6c8034f1c1b7d688b644c","slug":"151506199555-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता रानी देंगी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता रानी देंगी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
शारदीय नवरात्र पर इस बार पूजा पंडालों में दुर्गा मां के विविध रूप दिखेंगे। कहीं प्रतिमा का आकार तो कहीं उनमें किए गए प्रयोग आकर्षण का केंद्र होंगे। बेतियाहाता की श्रीश्री महादुर्गा पूजा समिति इस बार माता रानी के साथ राम के ‘कमल नयन’ रूप की मूर्ति तैयार कर कुछ नया करने की जुगत में है। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लेकर लोगों को जागरूक करने की भी तैयारी है। वहीं श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्य रेलवे स्टेशन में शहर की सबसे ऊंची 19 फीट की प्रतिमा बनाने का दावा कर रहे हैं। पंडालों में भक्तों के दर्शन के लिए सप्तमी के दिन मां के नयनपट खोल दिए जाएंगे। पंडालों में साजसज्जा का काम अब अंतिम चरण में है।
माता लगाएंगी भगवान राम की आंखों पर निशाना
श्रीश्री महादुर्गा पूजा समिति बेतियाहाता में इस बार मां दुर्गा भगवान राम की आंखों पर निशाना लगाएंगी। इसके लिए विशेष रूप से मां दुर्गा की 17 फीट की मूर्ति बनाई गई है। साथ ही रामचंद्र की सोते हुए पांच फीट की मूर्ति तैयार की गई है। इस कलाकृति को ‘राम कमल नयन रूप’ का नाम दिया गया है। कमेटी के उपाध्यक्ष सुनील पांडेय बताते हैं कि 1986 में जब समिति की स्थापना की गई, तब से आज तक कुछ न कुछ नया करते रहे हैं। इस बार कोलकाता से आए कलाकारों ने पंडाल को विशेष रूप से तैयार किया है। साथ ही मां की ऐसी मूर्ति बनाई है, जिसे भक्त देखने के बाद खुश हो जाएंगे। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारे के साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले चार सालों से इस समिति को शहर की सबसे बड़ी प्रतिमा बनाने का अवार्ड मिलता रहा है।
19 फीट की प्रतिमा में माता की दिखेगी विशेष झलक
रेलवे स्टेशन के सामने श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति भी इस बार मां दुर्गा की प्रतिमा में कई प्रयोग कर रही है। समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि 40 साल पहले समिति की स्थापना होने के बाद से ही हम कई प्रयोग कर चुके हैं। इस बार मां की प्रतिमा 19 फीट की बनाई गई है, जो शहर की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। माता के शृंगार में विशेष मुकुट लगाए जा रहे हैं। इससे भक्तों को मां का विशेष रूप देखने को मिलेगा। माता की मूर्ति के अलावा पंडाल की साजसज्जा भी विशेष ढंग से की जा रही है। पंडाल में दक्षिण भारत के साथ-साथ कोलकाता की झलक देखने को मिलेगी। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा अलग से प्राइवेट सुरक्षाकर्मी भी बाहर से बुलाए गए हैं, जिससे भक्तों को मां के दर्शन में कोई परेशानी न हो। मां की मूर्ति के साथ गणेश, पार्वती, लक्ष्मी, कार्तिकेय की मूर्ति पंडाल की शोभा बढ़ाएगी।
विज्ञापन
बाढ़ ने बांस की कीमत बढ़ाई
बाढ़ की वजह से इस बार भक्तों को बांस की अधिक कीमत चुकानी पड़ी है। श्रीश्री महादुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष सुनील पांडेय ने बताया कि पहले जो बांस 100 से 120 रुपये में मिल जाते थे। अब वही बांस 150-170 रुपये में खरीदने पड़ रहे हैं। इस बार बाढ़ के कारण बिहार से बांस की खेप कम आई है। इससे रेट में इजाफा हुआ है।