{"_id":"59c537c34f1c1b35688b5f52","slug":"151506097091-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम वनगमन देख छलकी आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम वनगमन देख छलकी आंखें
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
रामलीला समिति आर्यनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को राम वनगमन की झांकी निकली। अयोध्या की मां सरयू आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने पंडित शिव शरण मिश्र के संयोजन में बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों को मोह लिया।
वनवासी राम, लक्ष्मण और मां जानकी का रथ जिधर से निकला लोग देखकर भावुक हो गए। वनयात्रा का शुभारंभ नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक और पुष्प दंत जैन ने किया। वनयात्रा में सुसज्जित घोड़े व झांकिया आकर्षण का केंद्र थे। यह यात्रा ठाकुर मदन मोहन मंदिर आर्यनगर से निकलकर बक्शीपुर, नखास, रेतीचौक, घंटाघर, हिंदी बाजार, मदरसा लालडिग्गी, मिर्जापुर, जाफराबाजर, ईदगाह रोड, चारनलाल चौक होते हुए आर्यनगर आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर रेवती रमण दास, दीपजी अग्रवाल, मनीष अग्रवाल सराफ , गोवर्धन सिंह, कीर्ति रमन दास, विकास जालान, महेश गर्ग, राजीव रंजन अग्रवाल, जीतेंद्र सैनी, अनुराग गुप्ता, नवोदित त्रिपाठी, सचिन अग्रवाल, राममोहन अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, श्रवण कुमार तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, छेदीलाल सराफ , गोवर्धन दास अग्रवाल, संतोष अग्रवाल शशि, आशीष अग्रवाल, विजय अग्रहरि, सौरभ अग्रवाल मौजूद रहे।