{"_id":"59c537c04f1c1b29688b5eb4","slug":"151506097088-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम मूल्य बढ़ोतरी खिलाफ हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम मूल्य बढ़ोतरी खिलाफ हस्ताक्षर अभियान
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान लोेगों को कीमतों में बढ़ोतरी की वजह बताई गई।
जिला और महानगर कांग्रेस की ओर से सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज के पास स्थित पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी कर केंद्र और राज्य सरकार ने जनता की कमर तोड़ दी है। प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी नहीं रोकी गई तो जनता सड़क पर उतरने को मजबूर होगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि, गोरखलाल श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, दिलीप कुमार निषाद, उमेश चंद खन्ना, परवेज सिद्दीकी, आरडी चतुर्वेदी, मदन त्रिपाठी, तौकीर आलम, धर्मराज चौहान आदि शामिल थे। उधर, पिपरौली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. मेराज की अध्यक्षता में नौसड़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान महेंद्र मोहन तिवारी, विंदेश्वरी, विपिन कुमार, शैलेष मिश्रा, रामअशीष निषाद मौजूद रहे।