{"_id":"59c0280c4f1c1b8f688b5452","slug":"151505765388-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरग्राउंड तार बिछाने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरग्राउंड तार बिछाने पर रोक
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बिजली विभाग अंडरग्राउंड तार बिछाने का काम दीपावली के बाद करेगा। शहर के कुछ प्रमुख इलाकों को चिह्नित कर नगर निगम ने बिजली विभाग को नोटिस देकर काम करने पर रोक लगाने को कहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दो महीने बाद ही अब काम शुरू हो सकेगा।
बिजली विभाग के एसडीओ गोलघर अभिषेक सिंह ने बताया कि अगले दो माह त्यौहारों का महीना है। विभाग ने शहर में अंडरग्राउंड तार बिछाने के लिए प्लान तैयार किया था। इसके तहत राहगीरों को बहुत परेशानी नहीं होती। नगर निगम ने त्यौहारों को देखते हुए सड़कों की खुदाई के लिए मना कर दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यदाई फर्म केईआई ने इसके पहले गोलघर के तीन इलाकों में अंडरग्राउंड तार बिछाने का काम पूरा कर लिया है। गणेश चौराहे के पास अंडरग्राउंड तार बिछाने के लिए गड्ढा कर उसमें पाइप डाल दिया गया है, केवल तार बिछाने का काम बचा है। नगर निगम की तरफ से लालडिग्गी और गोरखनाथ इलाके में सड़क खुदाई पर पूरी तरह रोक लगाई है।
नवंबर तक काम खत्म करने का है अनुबंध
बिजली विभाग और कार्यदाई संस्था केईआई के बीच मेंटीनेंस के अलावा अंडरग्राउंड तार बिछाने के काम का अनुबंध तय हुआ है। पूरे काम की लागत लगभग 11838.10 लाख रुपये है। इसके अलावा फर्म को 29 नवंबर तक अनुबंध के तहत काम को पूरा कर लेना है। ऐसे में नवंबर तक काम खत्म होना मुश्किल लग रहा है।