फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पोखरे में डूबकर भाई-बहन की मौत

पोखरे में डूबकर भाई-बहन की मौत

Fri, 18 Aug 2017 11:08 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
पोखरे में डूबकर भाई-बहन की मौत
सांथा(संतकबीरनगर)। बखिरा क्षेत्र के लोहरसन में शुक्रवार शाम को नित्य क्रिया के लिए गए मासूम भाई- बहन की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। इससे गांव में कोहराम मच गया और पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। लोहरसन बाजार गांव निवासी राजकुमार की बेटी कुमारी काजल (8 वर्ष) और बेटा किशन (5 वर्ष) शुक्रवार शाम चार बजे के करीब गांव के उतर स्थित पोखरे के नित्य क्रिया के लिए गए थे। उसी दौरान पैर फिसल जाने से भाई किशन पोखरे में डूबने लगा तो भाई बचाने की कोशिश में वह भी पोखरे में गिर गई। खेत में काम करके लौट रहे कुछ मजदूरों की नजर पोखरे में डूब रहे भाई- बहन पर पड़ी तो मजदूरों ने शोर मचाया। गांव के लोग दौडे़ और बच्चों को बचाने का प्रयास किया तब तक दोनो डूब चुके थे। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंचे। गांव वालों ने काफी मशक्कत से पोखरे से भाई- बहन को बाहर निकाला और दोनों को सांथा सीएचसी ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। जो जहां था वहीं घटना सुनते हीं अवाक रह गया। गांव वालों ने बताया कि राजकुमार के तीन बच्चे थे। जिसमें बेटी और छोटे बेटे की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। जबकि बड़ा बेटा अमन दस साल का है। पिता राजकुमार और मां रेखा देवी का रो- रो कर बुरा हाल था। सूचना पाते ही मौके पर चौकी इंचार्ज ध्रुवनरायन सिंह मौके पर पहुंच गए। एसओ रामभवन ने बताया कि पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed