{"_id":"59875b784f1c1b540f8b4615","slug":"151502043000-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोल मेला में अखाड़े के खिलाड़ियों ने दिखाए करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोल मेला में अखाड़े के खिलाड़ियों ने दिखाए करतब
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। कस्बे में चार दिनों तक चलने वाले महाबीरी डोल मेला का शुभारंभ शनिवार की देर रात हनुमानजी की प्रतिमाओं के नेत्र दर्शन के साथ हुआ। रविवार की दोपहर में कड़ी सुरक्षा के बीच डोल मेला का जुलूस निकला। अखाड़ा समितियों के कार्यकर्ताओं ने हैरतअंगेज कला कौशल का प्रदर्शन किया। पिछले कई दशकों से खड्डा कस्बे में महावीरी डोल अखाड़ा और मेला का आयोजन धार्मिक रीति रिवाज से होता है। इस वर्ष भी छह से अधिक स्थानों पर बने महाबीरी अखाड़ों के पंडाल व झांकियां सजाई गई हैं। शनिवार की रात में हनुमान प्रतिमाओं के नेत्र दर्शन के साथ अखाड़ा और मेला प्रारंभ हो गया। देर रात तक निकला जुलूस कस्बे में भ्रमण किया।
इसी क्रम में रविवार को दोपहर बाद खड्डा कस्बे में डोल मेला का जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल महाबीरी डोल अखाड़ा सेवा समिति, श्री महाबीरी डोल युवा सेवा समिति, श्री श्री 108 महाबीर डोल अखाड़ा, श्री महाबीर डोल सेवा समिति, श्री महाबीरी विमान सेवा समिति, श्री महाबीरी विमान डोल समिति आदि के सदस्यों ने हनुमान जी की मनोहारी झांकियां सजाकर जुलूस निकाला। प्रमुख मार्गों से होते हुए जुलूस हनुमान चौक पर पहुंचे। इसके बाद जुलूस आजाद चौक, फलमंडी, थाना चौक, रेलवे रोड, सिनेमा रोड, सुभाष चौक, कबीर चौक, महाराणा चौक, जलकल रोड, शिवाजी चौक पर भी डोल और अखाड़ा ने भ्रमण किया। इस दौरान अखाड़े के खिलाड़ियों ने कस्बे में जुलूस के साथ भ्रमण कर जय बजरंग बली, हर हर महादेव के जयकारे लगाए। जुलूस में शामिल अखाड़ा के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। ढोल-नगाड़ों की तान पर युवाओं की टोली थिरकती नजर आई। बाजार की मुख्य गलियों और तिराहों पर पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। शनिवार की रात में पहुंचे एसडीएम जयचंद्र पांडेय, एएसपी हरि गोविंद मिश्र ने डोल मेला का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था में एसओ खड्डा विनय पाठक, एसओ हनुमानगंज डॉ. विनय राय, एसओ नेबुआ नौरंगिया आरके सिंह, एसओ रामकोला अजय कुमार सिंह आदि सहित महिला पुलिस, पीएसी और अग्निशमन दस्ता मुस्तैद रहा।