{"_id":"59626ac74f1c1b65438b4618","slug":"151499622087-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी आश्रम के दो कर्मचारी भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी आश्रम के दो कर्मचारी भूख हड़ताल पर
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगहर(संतकबीरनगर)। काम पर वापस लेने और वेतन सहित अन्य भुगतानों की मांग को लेकर क्षेत्रीय गांधी आश्रम मगहर के दो कर्मचारी रविवार से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। जिसका समर्थन अन्य कर्मचारियों ने भी करने का निर्णय लिया है।
गांधी आश्रम के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को आश्रम के गेट पर सांकेतिक धरना दिया था। जिसकी जानकारी जनपद के आलाधिकारियों को थी। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने के कारण रविवार को दो कर्मचारी रमेश मिश्रा व मोहन प्रजापति अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। रमेश मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों का 24 महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण कई कर्मचारी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। जबकि उच्च पदों पर कार्य करने वाले अपना वेतन समय से लेकर मौज कर रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि कर्मचारियों के भविष्य निधि के रकम को भी हड़प कर गए हैं। कर्मचारियों के भूख हड़ताल पर बैठके का जितेंद्र मिश्रा, सुदामा प्रसाद, इंद्रेश कन्नौजिया, भगीरथी, रामहित, घरभरन सहित तमाम कर्मचारियों ने समर्थन किया है।