{"_id":"5957ad0e4f1c1b472e8b4833","slug":"151498918158-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल के नाम पर होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल के नाम पर होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
Updated Sat, 01 Jul 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
Quiz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती वर्ष के मौके पर भाजपा की तरफ से 20 अगस्त को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर क्षेत्र में किया गया है, जिसमें क्षेत्र के 1600 विद्यालयों में एक साथ प्रतियोगिता होगी। इसमें लगभग 1.60 लाख विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता कराने के लिए टीम का गठन कर लिया गया है।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी जितेंद्र वर्मा पल्लू ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार पाठक ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य संगठन और विचारधारा का विस्तार करना है। उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि यह प्रतियोगिता कक्षा नौ एवं 10 के विद्यार्थियों के लिए होनी है। डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता पूरे प्रदेश में एक साथ होगी। प्रतियोगिता के लिए 11 सदस्यीय टीम का गठन कर लिया गया है।
बैठक में रामजियावन मौर्य, त्रयंबक नाथ त्रिपाठी, अच्युतानंद शाही, चंद्रभूषण सिंह, अजय कुमार, अजय कुमार दुबे, आशुतोष शुक्ला, गोविंद वर्मा, रामाश्रय मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, भूपेंद्र नाथ त्रिपाठी, जितेंद्र वर्मा पल्लू उपस्थित थे।