{"_id":"595665e44f1c1b5f1e8b47fe","slug":"151498834404-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में लाएंगे हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में लाएंगे हरियाली
Updated Fri, 30 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
पौधारोपण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। सरकारी स्कूलों में अब हरियाली दिखेगी। अभियान के तहत इस साल बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित सभी सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में पांच जुलाई को 40-40 पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान में विभाग ने 1,59,500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। बीएसए सुधीर कुमार ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पौधे खरीद कर स्कूलों में लगवाने और फोटोग्राफी कराकर उपलब्ध कराने को कहा है।
स्कूल में बच्चों को पर्यावरण और सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए एक जुलाई से सात जुलाई तक सुबह 10 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। पांच जुलाई को पौधरोपण के पहले बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी। पौधरोपण कार्यक्रम जिले के प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि और पूर्व सैनिकोें की मौजूदगी में होगी। वन विभाग के 20 पौधशाला से पौधे खरीदे जाएंगे। पौधों की कीमत वैरायटी के मुताबिक सात से 45 रुपये तक है। बीएसए ने बताया कि पांच को पौधे लगाने के बाद फोटोग्राफी कराकर छह जुलाई को सभी खंड शिक्षाधिकारी को फोटो दफ्तर में जमा करने को निर्देशित किया गया है। इसके बाद स्कूलों में लगे पौधों का सत्यापन कराया जाएगा। बीएसए ने कहा कि जिन स्कूलों में पौधे लगाने की क्षमता अधिक है, वहां 40 से अधिक पौधे लगाए जा सकते हैं।
ये पौधे लगेंगे
गुलमोहर, जैकरेंडा, अमलतास, सिल्वर ओक, प्लेटोफोरम, बोगेन बिलिया, अशोक, सीता, पेंडुला, मौलश्री