फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हेल्पलाइन पर करें शिकायत, तब बदलेगा ट्रांसफार्मर

हेल्पलाइन पर करें शिकायत, तब बदलेगा ट्रांसफार्मर

Sat, 24 Jun 2017 09:19 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
हेल्पलाइन पर करें शिकायत, तब बदलेगा ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
गोरखपुर।
गांवों में फुंके ट्रांसफार्मर शासन की मंशानुरूप तय वक्त में बदले नहीं जा रहे हैं। ऐसे आरोप जिला पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को जिला योजना की बैठक में लगाए। बिजली विभाग ने इसके पीछे सही समय पर सूचना न मिल पाने को कारण माना।

जिला योजना की बैठक में जिला पंचायत सदस्य 48 घंटे में फुंके ट्रांसफार्मर नहीं बदलने जाने को लेकर मुखर हुए। इस पर बिजली महकमे के अधिकारियों ने 1912 पर दर्ज शिकायतों का जिक्र करते हुए तय समय पर फुंके ट्रांसफार्मर बदलने की बात कही। लेकिन जब जिला पंचायत सदस्यों ने केस के साथ लापरवाही बयां की तो बिजली विभाग के अधिकारियों ने इनकी सूचना सिस्टम पर न होने की बात कही। मुख्य अभियंता एके सिंह ने इस पर सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपभोक्ताओं से ट्रांसफार्मर फुंकने की स्थिति में 1912 पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। बताया कि इसकी सीधी मॉनीटरिंग एमडी पूर्वांचल स्तर से हो रही है। बनारस कार्यालय पर कई कर्मचारी इस काम में लगाए गए हैं। इस पर शिकायत दर्ज होते ही कार्रवाई शुरू हो जाती है। इसमें लेटलतीफी पर कार्रवाई भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed