{"_id":"594ad27d4f1c1b317d8b46cc","slug":"151498075773-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 कंपनियां, नौ हजार रोजगार, मौका 29 व 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 कंपनियां, नौ हजार रोजगार, मौका 29 व 30 को
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के मौके पर मंडल के बेरोजगारों और कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से 29 और 30 जून को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएट, आईटीआई और डिप्लोमा कर नौकरी की तलाश कर रहे नौ हजार से अधिक बेरोजगारों को मौका मिलेगा।
कमिश्नर अनिल कुमार ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह जानकारी देते हुए बताया कि मेले में प्रदेश के साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों की करीब 44 कंपनियां दस्तक देंगी। इन कंपनियों में विभिन्न पदों के लिए 9627 पद रिक्त हैं, जिन्हें इस मेले के जरिए वे भरेंगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मौके पर ही ये कंपनियां परिणामों की घोषणा कर देंगी। इसके बाद कंपनी की तरफ से ज्वाइन लेटर भेजा जाएगा।
0
26 तक कराना होगा पंजीकरण
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए संबंधित अभ्यर्थी, 21 से 26 जून तक प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चरगावां या फिर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय गोरखपुर में विभिन्न काउंटरों के माध्यम से आवेदन जमा कर उसकी रसीद प्राप्त कर सकते हैं। एक अभ्यर्थी एक ही जगह पंजीयन कराएगा। दूसरी जगह पंजीयन करने पर उसका आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। बिना पंजीकरण के किसी भी अभ्यर्थी का साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। इसी तरह अगर कोई चाहे तो www.sewayojna.up.nic.in पर ऑनलाइन माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं। कमिश्नर ने बताया कि अब तक मंडल में आयोजित किए गए रोजगार मेलों के माध्यम से विभिन्न कंपनियों द्वारा 3047 का पंजीकरण तथा 1129 अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका हैं।
विज्ञापन
इन कंपनियों में मिल सकता है मौका
मिन्डा ग्रुप गुड़गांव, देवयानी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली, ऐश्योर्ड एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड बरेली, ग्रीन फ ील्ड एचआर सर्विस हरियाणा, एसआर इंटरप्राइजेज अलवर राजस्थान, वर्धमान टेक्सटाइल्स हिमांचल प्रदेश, अपडेटर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, टॉप्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली, प्राक्सिमो कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ, रेडचीफ नई दिल्ली, केबीबीएल बंगलुरु, ग्लोबल हेल्थ केयर सिस्टम कोलकाता आदि शामिल हैं।