फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महाराष्ट्र एकादश के सिर सजा ताज

महाराष्ट्र एकादश के सिर सजा ताज

Mon, 04 Mar 2019 12:54 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Mon, 04 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र एकादश के सिर सजा ताज
national women hockey
गोरखपुर। अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता के खिताब पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी महाराष्ट्र एकादश ने कब्जा जमाया। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में महाराष्ट्र एकादश ने हॉकी एकेडमी ग्वालियर को 2-1 गोल से पराजित कर चैंपियन बनी। वहीं, तीसरे पायदान के लिए खेले गए मैच में हॉकी एकेडमी सोनीपत ने संयुक्त छात्रावास लखनऊ पर 5-2 गोल से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ पर हुई खिताबी भिड़ंत में महाराष्ट्र एकादश की लिली ने मैच की शुरुआत के पहले मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। 27वें मिनट में ग्वालियर की अमन ने शानदार गोल कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। हॉफ टाइम तक दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर कई आक्रमण किए, मगर कोई प्रयास गोल में तब्दील नहीं हो सका। हॉफ टाइम के बाद 45वें मिनट में महाराष्ट्र की पिंकी ने एक और गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिलाई।
विज्ञापन


इसके पहलेे तीसरे पायदान के लिए हॉकी एकेडमी सोनीपत और संयुक्त छात्रावास लखनऊ के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत में लखनऊ की ओर से मुमताज खान ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। उसके बाद सोनीपत की ओर से 19वें मिनट में शर्मिला और 34वें मिनट में देविका ने एक-एक गोल कर स्कोर को 2-1 तक पहुंचाया। 50वें मिनट में लखनऊ की अनीशा ने एक गोल कर मैच को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। तय समय बीतने के बाद पेनाल्टी शूट आउट में हॉकी एकेडमी सोनीपत ने 5-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह और विशिष्ट अतिथि खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने विजेता ं को ट्राफी के साथ दो लाख और उपविजेता को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। तीसरा स्थान हासिल करने वाली सोनीपत एकेडमी को 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर हॉकी संघ के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, जिल्लू रहमान, रीता मिश्रा, डॉ. अतुल सिन्हा, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय, आजाद सिंह, दिलीप कुमार, राहुल चोपड़ा, धमेंद्र बहादुर सिंह, अनीष यादव, शशि नवैत, शालिनी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

बारिश में भी नहीं थमा जोश

फाइनल मैच के दौरान कई बार रुक-रुक कर बारिश हुई। इसके बाद भी न तो खिलाड़ियों और न ही दर्शकों के जोश और उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed