फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महेवा मंडी में छोटे व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

महेवा मंडी में छोटे व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 12 Jan 2019 12:04 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Sat, 12 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
महेवा मंडी में छोटे व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
मंडी में फुटकार दुकान न लगाने देने पर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। नवीन गल्ला मंडी महेवा में व्यापार के लिए रोकने के विरोध में छोटे व खुदरा व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मंडी परिसर में फिर से व्यवसाय शुरू करने की अनुमति देने की मांग की। उनका कहना था कि इस रोक के बाद खुदरा व्यापारियों के सामने व्यापार का संकट आ गया है। खुदरा और थोक व्यापारियों के साथ मंडी सचिव की बैठक में भी इसका कोई हल नहीं निकल सका।
विज्ञापन

महेवा मंडी में करीब एक दशक से थोक व्यापारियों से माल लेकर छोटे दुकानदार खुदरा व्यवसाय करते थे। इसके अलावा आसपास के गांवों के किसान भी सब्जियों आदि मंडी में बेचकर अपनी आजीविका चलाते थे। जिला एवं मंडी परिषद प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के नाम पर उन्हें हटा देने के बाद उनके सामने आजीविका का संकट आ हो गया है। वहीं इनको मछली मंडी के पीछे बांध की तरफ सड़क के दोनों ओर जगह उपलब्ध कराई जा रही है। इससे खुदरा व्यापारी और किसान असंतुष्ट हैं।
विज्ञापन

दो दिन से नहीं लगा रहे सब्जी का ठेला

मंडी में काफी संख्या में छोटे सब्जी व्यवसायी 10-10, 20-20 किलो करके अलग अलग सब्जियां खरीदते हैं। पर महेवा मंडी में अब यह संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में ठेला पर सब्जी बेचने वाले पिछले तीन दिनों से काम बंद करके बैठे हुए हैं। अश्विनी साहनी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से वह सब्जियों का ठेला नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता निकालने की कर रहे कोशिश : मंडी सचिव

मंडी सचिव सेवाराम वर्मा ने कहा कि मछली मंडी के पीछे सड़क की दोनों तरफ जगह उपलब्ध कराई गई है। लाइट व सफाई का इंतजाम, गार्डों की तैनाती के अलावा किसानों और खुदरा व्यापारियों के ठेले को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाएगी। जल्द ही कोई न कोई हल निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed