{"_id":"5c31031cbdec22570d2ddf65","slug":"141546715932-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा ऐसा कि दिन में बत्ती जला चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा ऐसा कि दिन में बत्ती जला चले वाहन
Sun, 06 Jan 2019 12:48 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को कोहरे की वजह से दिन में लाइट जलाकर गाड़ियां चलाईं गई।
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। पहाड़ों पर हुई बारिश और बर्फबारी का असर शनिवार को शहर में भी दिखा। शुक्रवार आधी रात के बाद हवा का रुख बदलने से कोहरा घना होने लगा। सुबह दस बजे तक लोग वाहनों की लाइटें जलाकर चलते दिखे। दिनभर धुंध के बाद शाम से ही घने कोहरे की चादर ने शहर को आगोश में ले लिया। रविवार देर रात तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
शनिवार की सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता तकरीबन शून्य रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब तीन बजे हवा का रुख बदलकर दक्षिण पश्चिम की ओर से हो गया। वातावरण में आर्द्रता बढ़कर 85 प्रतिशत हो गई। इससे कोहरा घना होता गया। इससे सामान्यत: 15-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला तापमान शनिवार को 12 डिग्री के आसपास रहा। आगामी सप्ताह में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। रविवार देर शाम से सोमवार के बीच हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

बारिश फसलों के लिए संजीवनी
कृषि विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह ने बताया कि जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में बूंदाबांदी रबी की फसल के लिए संजीवनी जैसी होती है। हालांकि बारिश के बाद का कोहरा तिलहन फसल के लिए नुकसानदायक साबित होता है। इससे फसलों पर कीड़े लग जाते हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है।
विज्ञापन