{"_id":"5bf2ff47bdec2269c33c64f2","slug":"141542651719-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में निकली रैली, दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में निकली रैली, दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में निकली रैली, दिया स्वच्छता का संदेश
ग्रामीणों को शौचालयों के प्रयोग के लिए किया प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। विश्व शौचालय दिवस पर सोमवार को जिले भर में बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित भी किया गया।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार बीडीओ संजय नायक के नेतृत्व में निकली रैली महादेवा चौराहे तक गई। जहां लोगों को स्वच्छता से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। इस मौके पर खंड प्रेरक राजू पांडेय, विपिन दूबे ,प्रतिमा पाठक, मो. कलीम, अरविंद कुमार, शाहिद सहित तमाम कर्मचारी व स्वेच्छाग्रही मौजूद रहे। े
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में स्वच्छता एवं खुले में शौच मुक्ति को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली ब्लॉक कार्यालय से शुरू होकर बखिरा तिराहा, डुमरियागंज चौराहा, मदरसा तिराहा, भानपुर तिराहा, पेट्रोल पंप होते हुए तहसील परिसर तक गई, जहां से लौटकर रैली वापस विकास खंड कार्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान एडीओ पंचायत महमूद अता, ग्राम पंचायत अधिकारी ऋतुराज पांडेय, राम दरश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय से बीडीओ मंजू त्रिवेदी व एडीओ पंचायत नवनीत मिश्र के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मियों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। रैली ग्राम पंचायत जोगिया जुड़ी कुईया, ककरहिया, विशुनपुर, उमरा, बसडीला, बसौखा, सिसवारी, दसिया में पहुंचकर लोगों से खुले में शौच न जाने और गांवों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। रैली में मंशाराम चौधरी, नन्दकुमार, कपिल देव, दिनेश कुमार, वीरेंद्र, सुनीता, राकेश कुमार, रघुवीर, गौरी शंकर, सितांश आदि मौजूद रहे।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय परिसर बीडीओ महेंद्र पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। ब्लॉक से निकली रैली दुबौलिया, रमवापुर, तुर्कीपुर, विशेश्वरगंज, सुकुलपुरा, सैनिया, चिलमा, डिगंरापुर आदि स्थान पर होते हुए लोगों को शौचालय प्रयोग के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल सिंह, राजेश पांडेय, सत्येंद्र चौधरी, शेष राम दिवाकर, अरुण यादव, पुष्पा, मदन गोपाल पांडेय, अमित प्रकाश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक कर्मियों ने बाइक रैली निकाल लोगों को शौचालय के प्रयोग को जागरूक किया। एडीओ पंचायत आनंद स्वरूप के नेतृत्व में निकली रैली विभिन्न गांवों में गई, जहां लोगों को स्वच्छता व शौचालय प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) अशोक श्रीवास्तव, मनोज चौहान, रामकिशुन, नरेन्द्र प्रताप सिंह, आनंदपाल सिंह, विनय सिंह, गिरिजेश यादव, रामानुज, सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।