{"_id":"5be1c860bdec222f4e2679ed","slug":"141541523552-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पेज पर - शव को चुहों ने कुतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पेज पर - शव को चुहों ने कुतरा
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के शव को चूहों को कुतरते देख पुत्र सदमे में
- मोर्चरी में उंगली और नाक को कुतरा देख भड़क गए थे परिवार वाले
- गोरखपुर के जिला अस्पताल के मोर्चरी की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिला अस्पताल के मोर्चरी में शव को चूहे कुतर रहे हैं। मंगलवार को शव लेने पहुंचे मृतक के पुत्रों ने देखा कि मोर्चरी मेें चूहे पिता के शव को कुतर रहे हैं। उनकी नाक और उंगली कुतर चुके थे। यह देखकर पुत्र सदमे में आ गए। शव की हालत देखकर बेटों और अन्य परिजनों ने हंगामा कर दिया। सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
झंगहा के मीठाबेल निवासी बेचन प्रसाद चौरसिया (54) सोमवार को पुत्र शिव प्रसाद के साथ मोपेड से किसी काम से नई बाजार की ओर जा रहे थे। यहीं पर उनका एक ट्रैक्टर ट्राली से एक्सीडेंट हो गया था। पिता-पुत्र दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बेचन की मौत हो गई।
अस्पताल प्रशासन ने बेचन का शव मोर्चरी में रखवा दिया था। परिवार वालों का आरोप है कि मंगलवार की सुबह वह मोर्चरी में गए तो शव को चूहे कुतर रहे थे। बेचन के बेटे शिव प्रसाद और दुर्गा प्रसाद ने बताया कि जब वह शव लेने के लिए पहुंचे तो देखा कि चूहे हाथ की उंगली और नाक को कुतर चुके थे तथाअन्य अंगों को कुतर रहे हैं। यह देखकर उन लोगों को गहरा सदमा लगा। साथ में आए अन्य परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की खबर पर अस्पताल प्रशासन की ओर से कुछ लोग पहुंचे और फिर समझा कर मामले को शांत करा दिया। शिव प्रसाद ने बताया कि फिलहाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी से मौखिक शिकायत की गई है। अंतिम संस्कार के बाद डीएम और सीएमओ से लिखित शिकायत करेंगे।