फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   देश के अंदर, बाहर मोदी को रोकने का षडयंत्र- शिव प्रताप

देश के अंदर, बाहर मोदी को रोकने का षडयंत्र- शिव प्रताप

Wed, 26 Sep 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 26 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
देश के अंदर, बाहर मोदी को रोकने का षडयंत्र- शिव प्रताप
shiv pratap shukla - फोटो : SELF
गोरखपुर। भाजपा के गोरक्ष नगर और राप्ती नगर मंडल के मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बुधवार को हुई। इसका उद्घाटन केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के अंदर और बाहर मोदी को रोकने का षडयंत्र चल रहा है। इसे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने देंगे। यदि कार्यकर्ता संगठित होकर काम करे तो कोई महागठबंधन भी नहीं हरा सकता है।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि बूथ स्तरीय कमेटी का गठन ईमानदारी से किया गया है। यदि कमेटी ने सक्रियता से काम किया तो 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत तय है। नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को वोटर बनाना जरूरी है। इस काम में चुनाव आयोग की मदद की जा सकती है। जितने ज्यादा वोटर होंगे, उतना ही मतदान फीसदी बढ़ेगा। कार्यकर्ता को हर बूथ जीतने का संकल्प लेना चाहिए। महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि एक अक्तूबर तक घर-घर जाकर वोटर बनवाने का फार्म भरवाना है।
विज्ञापन


तीन से 10 अक्तूबर के बीच मंडल की सभी इकाइयां, मोर्चा, प्रकोष्ठ की तरफ से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और त्रुटि दूर करवाने का शिविर लगाया जाएगा। फर्जी मतदाताओं को सूची से बाहर कराने का संकल्प भी लिया गया है। इस मौके पर रमेश गुप्ता, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, रमेश त्रिपाठी, सुबोध श्रीवास्तव, डीएन यादव, ओम प्रकाश शर्मा, बृजेश मणि मिश्र, देवेश श्रीवास्तव, बृजकिशोर राय, वरुण चौरसिया, निहारिका त्रिपाठी, रानी मिश्रा, नेहामणि आर्या, अमिता गुप्ता, नेहा चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed