{"_id":"5ba93e93867a557fff730b18","slug":"141537818259-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर जैसा होगा गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर जैसा होगा गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
जयपुर जैसा होगा गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट
- छह, सात अक्तूबर को साहित्यकार, शायर, राजनीतिज्ञ, फिल्मकार आएंगे
- गोरखपुर में पहली बार लिटरेरी फेस्ट का बड़ा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर में पहली बार जयपुर की तरह बड़ा लिटरेरी फेस्ट ‘शब्द-संवाद’ सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के सभागार में छह, सात अक्तूबर को होगा। इसमें साहित्य, राजनीति, फिल्म और मीडिया से जुड़े तमाम दिग्गज हिस्सा लेंगे। साथ ही साहित्य, कला, संस्कृति और वर्तमान समस्याओं की समाधान खोजती चर्चा करेंगे।
गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट का उद्घाटन छह अक्तूबर को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। पहले दिन इंटरनेट के दौर में साहित्य की उड़ान, विचारधारा और बुद्धिजीवियों के दोहरे मापदंड, छोटे शहर के चमकते सितारे, मीडिया के बदलते दौर में भाषा और साहित्य विषयों पर चर्चा होगी। देरशाम किस्सागोई का आयोजन होगा। दूसरे दिन साहित्य, कला, संस्कृति में गोरखपुर के योगदान को रेखांकित किया जाएगा। शायर, साहित्यकार हमारे दौर की कविता और गजल पर चर्चा करेंगे। फिल्मकार नाट्य विमर्श की बात करेंगे। बताएंगे कि नया क्या लिखा जा रहा है? महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर ब्लॉगर, साहित्यकार और बॉलीवुड कलाकार विमर्श करेंगे। देरशाम कवि सम्मेलन और मुशायरा होगा। पद्मश्री वसीम बरेलवी और कुंवर बेचैन सहित कई कवि मंच की शोभा बढ़ाएंगे।
लिटरेरी फेस्ट के आकर्षण
राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश, यूपी के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, पद्मश्री वसीम बरेलवी, साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ तिवारी, यूपी हिंदी संस्थान के अध्यक्ष प्रो. सदानंद गुप्त, लेखक नासिरा शर्मा, नेता अमर सिंह, अभिनेता अखिलेंद्र मिश्र, विनय पाठक, अभिनेत्री जया भट्टाचार्य, महमूद फारुखी, कवि कुंवर बेचैन, लेखक गीताश्री, शायर कलीम कैसर, सुशील पंडित, मालविका शर्मा, सिनेमेटोग्राफर सुशील राजपाल, साहित्यकार विभूति नारायण राय, प्रो. चितरंजन मिश्र, प्रभात रंजन, शायर आलोक श्रीवास्तव, राज्य ललित कला यूपी के सदस्य डॉ. भारत भूषण, संगीत नाटक अकादमी के डॉ. शरद मणि त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, लेखक सोनाली मिश्र, रंजना जायसवाल और ब्लॉगर एवं कहानीकार निकिताशा कौर फेस्ट में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
ये पत्रकार भी आएंगे
पत्रकार राणा यशवंत, अमृता चौरसिया, चित्रा त्रिपाठी, राहुल देव, कुमार रंजीत, दोरेन शाहिदी, संजय सिंह, राजकुमार सिंह, राजशेखर, शिवकेश मिश्रा भी आएंगे।
आयोजन समिति में शिक्षक, चिकित्सक और समाजसेवी
गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट (जीएलएफ) का आयोजन गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. हर्ष सिन्हा, शहर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. हर्षवर्धन राय, शैवाल शंकर श्रीवास्तव, डॉ. उत्कर्ष कुमार और डॉ. संजय कुमार कर रहे हैं। डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव संयोजक हैं। आयोजकों का कहना है कि गोरखपुर में पहली बार लिटरेरी फेस्ट भव्यता के साथ कराया जा रहा है।