फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एमपीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव आज

एमपीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव आज

Thu, 30 Aug 2018 12:57 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
एमपीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव आज
एमपीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव आज
विज्ञापन

सुबह 8:30 से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा मतदान
योग्यता भाषण में प्रत्यायिशयों ने बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महाराणा प्रताप पीजी कालेज, जंगल धूसड़ में छात्रसंघ चुनाव गुरुवार को होगा। मतदान सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर डेढ़ तक चलेगा। इसके बाद मतों की गिनती होगी। देर शाम परिणाम घोषित किया जाएगा। चार पदों पर होने वाले चुनाव में नौ प्रत्याशी मुकाबले में हैं।

बुधवार को योग्यता भाषण का कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री व पुस्तकालय मंत्री पद के प्रत्याशियों ने विद्यार्थियों के बीच अपनी योजनाएं साझा कीं और उनसे समर्थन मांगा। प्रत्याशियों ने कहा कि सप्ताह में एक दिन विद्यार्थी पढ़ाएंगे। प्रोजेक्टरयुक्त कक्षाओं की संख्या बढ़ेंगी, बजट का 40 फीसदी हिस्सा अकादमिक और 20-20 फीसदी सांस्कृतिक और क्रीड़ा प्रतियोगिताओं पर खर्च होगा। इसके पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार राव तथा चुनाव अधिकारी नंदन शर्मा ने सुबह 10.30 बजे प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की। सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। चुनाव अधिकारी नंदन शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मयंक तिवारी व विवेक कुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष पर सुशील चंद ओझा, विशाल कुमार दूबे, महामंत्री पर दिव्यांशु रंजन, सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार यादव तथा पुस्तकालय मंत्री पद पर नीलेश नंद तथा अंकित कुमार पांडेय मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed