{"_id":"5a1590f74f1c1b96698b49b8","slug":"141511362807-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोट डालने पहुंची पांच महिलाएं पकड़ी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोट डालने पहुंची पांच महिलाएं पकड़ी गईं
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके के तरंग क्रॉसिंग के पास स्थित मतदान केंद्र से पांच महिलाओं को फर्जी मतदान के करने के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उन्हें किसी अनूप नाम के शख्स ने लाया था। देर रात तक महिलाएं थाने में बैठाई गई थीं, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ था।
बुधवार की सुबह आठ बजे के करीब तरंग क्रॉसिंग के पास स्थित एक स्कूल में मतदान चल रहा था। इसी दौरान पांच महिलाएं एक साथ आईं और लाइन में वोटर पर्ची लेकर खड़ी हो गईं। इसी बीच एक प्रत्याशी के समर्थक को उन पर शक हो गया और उसने आपत्ति जताई और पर्ची के बारे में जानकारी ली तो कुछ नहीं बता सकीं। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। इस पर जुटे लोगों ने महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इसी बीच पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने लाई। पांचों ग्रामीण इलाके की रहने वाली हैं।
सीओ कोतवाली तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि फर्जी वोटिंग के आरोप में लोगों ने पुलिस के हवाले किया है। पीठासीन अधिकारी की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।