फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   वोटिंग के लिए मिलेगी छुट्टी, नहीं कटेगा वेतन

वोटिंग के लिए मिलेगी छुट्टी, नहीं कटेगा वेतन

Tue, 14 Nov 2017 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 14 Nov 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
वोटिंग के लिए मिलेगी छुट्टी, नहीं कटेगा वेतन
मतदान प्रक्रिया की जानकारी देते डीएम राजीव रौतेला। - फोटो : Amar Ujala
सभी को वोटिंग का मौका मिल सके इसके लिए निर्वाचन आयोग ने मतदान वाले दिन सभी वाणिज्यिक अधिष्ठान, दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया है। उधर, सहायक निदेशक कारखाना गोरखपुर क्षेत्र संदीप कुमार सिंह की तरफ से गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी कारखाना मालिकों को भी निर्देश दिया गया है कि जरूरी उत्पादन वाले कारखाने के सभी कर्मचारियों को मतदान के लिए छुट्टी दी जाए और उस दिन का उनका वेतन न काटा जाए। ज्यादा स्कूलों में पोलिंग स्टेशन होने की वजह से मतदान वाले दिन (22 नवंबर) को स्कूल, कॉलेज भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन


डीएम का कहना है कि मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान वाले दिन सामान्य दिन की ही तरह वाहनों का संचलन होगा, मगर इस बात की सख्ती बरती जाएगी कि कोई प्रत्याशी या उनके समर्थक वाहनों से वोटरों को न लेकर जा पाएं। कोई भी व्यक्ति अपने निजी गाड़ी से अपने परिवार के वोटरों को बूथों के 100 मीटर पहले तक ले जा सकेगा। डीएम ने सभी उड़ाका दल, स्टेटिक, सेक्टर ओर जोनल मजिस्ट्रेट को शहर और जिले की सीमा पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, गोरखपुर में जिस दिन मतदान है उस दिन आस-पास के कई जिलों में मतदान नहीं है। यही वजह है कि प्रशासन की नजर जिले की सीमाओं पर ज्यादा है।
विज्ञापन


48 घंटे पहले सीज हो जाएगी नेपाल सीमा
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान के 48 घंटे पहले ही नेपाल और बिहार की सीमा सीज कर दी जाएगी। इसके अलावा भी सामान्य दिनों में भी वहां से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 की शाम बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें
मतदान के दिन कहीं कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए एहतियातन 21 की शाम पांच बजे ही जिले की सभी शराब की दुकानें मतदान वाले दिन तक के लिए बंद कर दी जाएगी। इसी तरह मतगणना वाले दिन भी शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

आज दिल्ली से शहर पहुंचेंगे बैलेट पेपर 
नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार को दिल्ली से बैलेट पेपर छपकर कलेक्ट्रेट पहुंच जाएंगे। 16 नवंबर से ईवीएम में मतपत्र को फिट किए जाने का काम शुरू हो जाएगा। 19 को प्रेक्षक मनोज सिंह की मौजूदगी में ईवीएम का फाइनल रेंडमाइजेशन होगा जिसमें यह तय होगा कि कौन से ईवीएम, किन बूथों पर भेजे जाएंगे। मेयर के मतपत्र नीले रंग के होगे और पार्षद व नगर पंचायत सदस्य के गुलाबी। इसी तरह नगर पंचायत अध्यक्ष के मतपत्र सफेद रंग के होगे। नगर निगम में मेयर और पार्षद पद के लिए ईवीएम से वोटिंग होगी, जबकि नगर पंचायतों में मतपत्र से। निगम के सभी बूथों पर दो ईवीएम होंगे। इनमें एक मेयर और दूसरा पार्षद के लिए होगा। तीन वार्ड में पार्षद प्रत्याशियों की संख्या 15 से अधिक होने की वजह से वहां पार्षद के मतदान के लिए दो ईवीएम रखे जाएंगे। नामांकन के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित हो जाने के बाद मतपत्र छपने के लिए जिले से प्रोफार्मा भेजा गया था। जिला प्रशासन को मंगलवार की दोपहर तक मतपत्र छपकर तैयार होने की सूचना मिली। इसे लाने के लिए एसओसी के साथ ही दो और कर्मचारी पहले ही दिल्ली रवाना हो गए थे। बुधवार की शाम तक सड़क मार्ग से इनके यहां पहुंच जाने की उम्मीद है।


कल से घर-घर वोटर पर्ची बांटेंगे बीएलओ 
मतदाताओं की सहूलियत के लिए लोकसभा और विधानसभा चुनाव की ही तरह निकाय चुनाव में भी वोटर पर्ची की व्यवस्था की गई है। 16 नवंबर से बीएलओ अपने-अपने बूथों के मतदाताओं के घर जाकर उन्हें वोटर पर्ची मुहैया कराएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने आरओ के अलावा सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को भी वोटर पर्ची के वितरण कार्य की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कहीं से भी वोटर पर्ची न मिलने की शिकायत मिलती है तो संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी व सीडीओ अनुज सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग की तरफ से वेबसाइट पर वोटर पर्ची अपलोड कर दी गई हैं। वहां से इसे डाउनलोड करने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा और लोकसभा की तरह निकाय चुनाव की वोटर पर्ची पर मतदाताओं के नाम तो नहीं होंगे मगर उनके नाम, पते व बूथ से संबंधित सभी जानकारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed