फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   देवरिया की खबर पेज वन

देवरिया की खबर पेज वन

Wed, 01 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
देवरिया की खबर पेज वन
देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के रामपुर हीरामन गांव में जमीन विवाद को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षक की लात-घूसों से पीटकर हत्या कर दी गई। शिक्षक के अचेत होते ही हमलावर भाग खड़े हुए। शिक्षक के छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामपुर हीरामन गांव के मोहम्मद अब्दुल मजीद (75) कृषक इंटर कॉलेज बलटीकरा से 2002 में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह बुधवार सुबह आठ बजे घर के दरवाजे पर बैठे थे। उनका छोटा बेटा वोवेदुल्लाह सिद्दीकी खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी किताबुल भी कुदाल लेकर खेत में पहुंच गया। दोनों की जमीन अगल-बगल है। आरोप है कि किताबुल शिक्षक की जमीन पर मेड़ बांधने लगा। यह देख दरवाजे पर बैठे मजीद खेत पर पहुंच गए। उन्होंने बेटों के आने पर पंचायत कर विवाद हल करने का आग्रह किया, लेकिन पड़ोसी नहीं माना और मेड़ बांधने लगा। जिससे दोनों में तकरार होने लगी। इसी बीच किताबुल के दो बेटे अमजद, जयबुल्हा और पट्टीदार सलीम जफर व एजाज पहुंच गए। सभी ने मजीद की लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। वह अचेत होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। यह देख हमलावर भाग खड़े हुए। मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजीद के छोटे बेटे वोवेदुल्लाह ने किताबुल, अमजद, जयबुल्हा, सलीम जफर और एजाज के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर प्रभातेष श्रीवास्तव ने बताया कि जमीन विवाद में शिक्षक की हत्या हुई है। हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed