{"_id":"598b65964f1c1b3d678b4780","slug":"141502307734-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से पांच की मौत, 11 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से पांच की मौत, 11 भर्ती
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में बीते 24 घंटे में पांच और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही 11 नए मरीज भर्ती किए गए।
मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में बीमारी के चलते बीते 24 घंटे में गोरखपुर के झंगहा निवासी बबिता (22) पत्नी मुन्ना सिन्हा, भलुही पिपराइच निवासी विपिन (1.5) पुत्र कन्हैया, सिसवा महराजगंज निवासी दुर्गावती देवी (50) पत्नी हरिप्रसाद, कुबेरस्थान कुशीनगर निवासी शालू (6) पुत्री महेंद्र और बेलहर संतकबीरनगर निवासी कुलसुम (3) पुत्री सद्दाम की मौत हो गई। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में इस साल बीमारी से मरने वालों की संख्या 129 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 11 नए मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें गोरखपुर व देवरिया से तीन-तीन, कुशीनगर से एक, संतकबीरनगर और बिहार के दो-दो मरीज शामिल हैं। इस वर्ष अब तक मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस के 487 मरीज भर्ती हुए हैं। 81 मरीजों का इलाज अब भी मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में जारी है।