{"_id":"59872d864f1c1b80748b4671","slug":"141502031238-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में आग, लाखों का नुकसान
Updated Sun, 06 Aug 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
शाहपुर थानाक्षेत्र के जेल बाईपास रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में रविवार तड़के तीन बजे आग लग गई। आग की लपटें देखकर मकान मालिक ने दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। दुकान मालिक के मुताबिक छह हजार रुपये नकद समेत आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
पादरी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक हकीम नंबर दो निवासी मिथिलेश कुमार ने दो साल पहले दुकान खोली थी। शनिवार रात दुकान बंदकर वह घर चले गए। भोर में तीन बजे के करीब शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। बाहर सो रहे सुजीत ने मिथिलेश और दमकल कर्मियों को घटना की सूचना दी। इसके बाद पास में लगे सुजीत की गाड़ी धुलाई मशीन से स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।