{"_id":"597e2a804f1c1b25508b4702","slug":"141501440640-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों पर पहुंचने लगे कांवड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों पर पहुंचने लगे कांवड़िए
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सावन के चौथे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए जिले के शिव मंदिरों पर कांवड़ियों का जत्था पहुंचने लगा है। श्रद्धालुओं की भीड उमडेगी। हर हर महादेव की गूंज के साथ लोग भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे। ईटहियां शिव मंदिर पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होगी। दूर दराज से लोग यह जल चढाने आते है। सावन माह में वैसे तो यहां हर रोज भीड़ रहती है लेकिन सोमवार को विशेष रूप से भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचते है। फरेंदा क्षेत्र के गोपलापुर शिव मंदिर और नगर से सटे कटहरा शिव मंदिर भी श्रद्धालुओं की भीड़ होगी। भोर से ही शिव मंदिर पहुंचकर लोग भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। भीड को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए है।
ईटहियां शिव मंदिर पर तो जगह जगह बैरियर लगाकर भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था है। वहीं पुलिस कर्मी भी विभिन्न स्थानों पर तैनात है। इनके अलावा महिला पुलिस को भी विशेष रूप से तैनात किया गया है। सीसीटीवी से भीड़ की प्रत्येक गतिविधि की निगरानी करने की व्यवस्था है।
सिसवा प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सभा हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा तथा ग्राम सभा गेरमा स्थित बाबा भुनेश्वर के शिव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए हजारों की संख्या में नगर व आस-पास के क्षेत्रों के लोग कांवड़ लेकर शनिवार को ट्रेन से पड़ोसी राष्ट्र नेपाल स्थित त्रिवेणी धाम जल भरने के लिए रवाना हुए थे। जो रविवार को जल भरकर त्रिवेणी धाम से पैदल चलकर 65 किलोमीटर की कठिन यात्रा तय करते हुए शाम करीब साढ़े चार बजे सिसवा नगर में पहुंचे।
विज्ञापन
रविवार को भोर में 3 बजे त्रिवेणी धाम से जल भरकर 65 किलोमीटर की कठिन यात्रा करते हुए कांवड़िये पहले निचलौल क्षेत्र के चंदा गुलरभार नहर रेग्युलेटर पर विश्राम किए। यहां सिसवा कस्बे के व्यवसायी पवन अग्रवाल तथा व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश सुल्तानिया, अध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल व कृष्ण नंदन उर्फ पप्पू पूरी की ओर से कांवड़ियों के लिए भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई। शाम 4 बजे कांवड़िये सिसवा नगर में प्रवेश किए। इस दौरान सभी कांवड़िये हर-हर महादेव तथा बोल-बम का जयघोष कर रहे थे। कांवड़ियों के जत्थे में युवतियों, महिलाओं, बजुर्गों, युवाओं के साथ बच्चे भी शामिल हैं। श्री रामजानकी मंदिर परिसर, श्री सायर देवी माता स्थान परिसर व स्टेट चौराहा स्थित प्राइमरी पाठशाला में कांवड़ियों के विश्राम, खाने-पीने तथा उनके मनोरंजन के लिए डीजे का प्रबंध किया गया। सोमवार को भोर में सभी कांवड़िये नहा-धोकर अपने-अपने कांवड़ का पूजा-अर्चना कर उसे कांधे पर लेकर बउरहवा बाबा तथा बाबा भुनेश्वर नाथ शिव मंदिर पर पहुंच जल चढ़ाएंगे।